Breaking News

संभल हिंसा केस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, कोतवाल अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले जज का तबादला

Published on: January 21, 2026
sambhal-riot-fir-judge-transfer-vibhanshu-sudhir-up-news

जागृत भारत | संभल(Sambhal): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल से जुड़े मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। 24 नवंबर 2024 की घटना में 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश देने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर का अचानक तबादला कर दिया गया है। उन्हें सुल्तानपुर में सिविल जज सीनियर डिवीजन के पद पर तैनात किया गया है।

एफआईआर आदेश से मचा था प्रशासनिक भूचाल

हाल ही में संभल निवासी यामीन ने सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि 24 नवंबर 2024 को उनका बेटा आलम ठेले पर पापड़ बेचने निकला था। उसी दौरान जामा मस्जिद सर्वे के समय बवाल हुआ और फायरिंग में आलम को तीन गोलियां लग गईं। यामीन का आरोप था कि तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और तत्कालीन कोतवाल अनुज तोमर ने खुद फायरिंग की थी।

इलाज छिपाकर कराने का दावा

यामीन ने अदालत को बताया कि पुलिस के डर से बेटे का इलाज मेरठ में छिपकर कराया गया और घरेलू झगड़े में घायल होने की कहानी गढ़ी गई। उनका कहना था कि आलम की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और पुलिस लगातार परिवार को परेशान कर रही है, इसलिए उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

कोर्ट के आदेश पर 22 पुलिसकर्मियों पर FIR

यामीन की अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीजेएम विभांशु सुधीर ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, कोतवाल अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इससे पहले यामीन की पत्नी और आलम की मां शाहजहां ने भी मीडिया के सामने आकर पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया था और न्याय की गुहार लगाई थी।

अचानक तबादले से बढ़ी अटकलें

मंगलवार शाम को जैसे ही सीजेएम विभांशु सुधीर के तबादले का आदेश सामने आया, संभल और चंदौसी के अधिवक्ताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोग इस तबादले को मामले से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इसे सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है।

वर्तमान में कहां हैं अनुज चौधरी

संभल बवाल के समय सीओ रहे अनुज चौधरी वर्तमान में जिला फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात हैं।

UP सियासत में पारिवारिक भूचाल! प्रतीक–अपर्णा में दरार, इंस्टाग्राम पोस्ट से तलाक का दावा, अपर्णा की चुप्पी

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “संभल हिंसा केस में बड़ा प्रशासनिक फैसला, तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी, कोतवाल अनुज तोमर समेत 22 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले जज का तबादला”

Leave a Reply

error: Content is protected !!