Breaking News

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: सीएम योगी सख्त, 5 दिन में रिपोर्ट तलब, नोएडा प्राधिकरण के CEO हटाए गए, आज पहुंचेगा SIT

Published on: January 20, 2026
noida-engineer-death-case-ceo-removed-sit-investigation

जागृत भारत | नोएडा(Noida): मॉल के बेसमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बढ़ते जनआक्रोश और लापरवाही के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) लोकेश एम को पद से हटा दिया है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, SIT का गठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक घटना का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। SIT को पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, जिसके आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कौन-कौन हैं SIT में शामिल

इस विशेष जांच दल में मेरठ के मंडलायुक्त, मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) और लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता को शामिल किया गया है। जांच दल आज नोएडा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगा और जिम्मेदार अधिकारियों से पूछताछ करेगा।

CEO लोकेश एम हटाए गए, फिलहाल प्रतीक्षारत

2005 बैच के IAS अधिकारी लोकेश एम को नोएडा प्राधिकरण के CEO पद से हटा दिया गया है और उन्हें प्रतीक्षारत रखा गया है। वह नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक भी थे। इससे पहले भी वह विवादों में घिर चुके हैं, जब मेट्रो के नववर्ष कैलेंडर में उनकी सितार बजाते हुए तस्वीर प्रकाशित हुई थी।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में नोएडा प्रशासन पहले ही कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई कर चुका है। एक जूनियर इंजीनियर (JE) को बर्खास्त किया गया है, जबकि दो बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, युवराज मेहता लंबे समय तक ठंडे पानी में फंसे रहे, जिससे उनके फेफड़ों में करीब साढ़े तीन लीटर पानी भर गया। ऑक्सीजन की आपूर्ति रुकने से दम घुटने की स्थिति बनी और अत्यधिक दबाव के कारण हार्ट फेलियर भी हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।

मेरठ में 75 वर्षीय रिटायर्ड अफसर ने MA छात्रा को भेजे अश्लील वीडियो, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!