Breaking News

मेरठ में 75 वर्षीय रिटायर्ड अफसर ने MA छात्रा को भेजे अश्लील वीडियो, मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published on: January 20, 2026
meerut-retired-officer-obscene-video-ma-student-arrest

जागृत भारत | मेरठ(Meerut): शहर में एक शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 75 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपनी उम्र और सामाजिक मर्यादा को ताक पर रखते हुए एमए की छात्रा को अश्लील वीडियो भेजे। छात्रा के विरोध के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके बाद परिवार को पुलिस की शरण लेनी पड़ी।

छात्रा को लगातार भेजे जा रहे थे अश्लील वीडियो

गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती एमए की छात्रा है। आरोप है कि खाद्य विभाग से सेवानिवृत्त विष्णुदत्त शर्मा (75) ने किसी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल किया। तीन दिन पहले उसने छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो भेजा। शुरुआत में छात्रा ने इसे गलती मानकर नजरअंदाज कर दिया।

विरोध के बाद भी नहीं रुका आरोपी

छात्रा को लगा कि शायद बुजुर्ग से अनजाने में वीडियो चला गया होगा, लेकिन सोमवार सुबह आरोपी ने फिर से दूसरा अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद छात्रा ने पूरा मामला अपने परिजनों को बताया।

परिवार की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

परिजनों ने गंगानगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विष्णुदत्त शर्मा को थाने बुलाकर पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपी जानबूझकर छात्रा को अश्लील वीडियो भेज रहा था।

गिरफ्तारी के बाद जमानत, शांतिभंग में चालान

इंस्पेक्टर अनूप सिंह के अनुसार, छात्रा के पिता की शिकायत पर अश्लीलता से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामला जमानती धाराओं का होने के कारण थाने से ही नोटिस देकर जमानत दे दी गई। साथ ही आरोपी का शांतिभंग में भी चालान किया गया है।

मानसिक विकार की ओर इशारा

मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण पाल का कहना है कि इस तरह की प्रवृत्ति मानसिक विकार का संकेत हो सकती है। कई बार अकेलेपन के कारण ऐसी सोच विकसित हो जाती है, जो सामाजिक रूप से अस्वीकार्य होती है।

यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ेगा तापमान; ठंड से मिलेगी राहत

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!