Breaking News

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती रैली का बिगुल: 13 जिलों के 13 हजार अभ्यर्थियों को मौका, 6 से 20 फरवरी तक होगा आयोजन

Published on: January 19, 2026
lucknow-agniveer-recruitment-rally-february-2026

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर एक बार फिर आने वाला है। राजधानी लखनऊ की छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में 6 फरवरी से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जो 20 फरवरी तक चलेगी। इस भर्ती रैली में प्रदेश के 13 जिलों के करीब 13 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

एएमसी स्टेडियम में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती रैली अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए आयोजित की जा रही है। सभी अभ्यर्थी जुलाई 2023 में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए जा चुके हैं।

रात दो बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर रात दो बजे तक एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

यूपी की छठी अग्निवीर भर्ती रैली

यह भर्ती रैली उत्तर प्रदेश की छठी अग्निवीर भर्ती रैली होगी। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर अलग-अलग एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। सेना प्रशासन ने अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों या फर्जी एजेंटों से सावधान रहने की भी सलाह दी है।

इन 13 जिलों के अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

इस भर्ती रैली में औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

भर्ती रैली का पूरा कार्यक्रम

6 फरवरी: 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन (कक्षा 8वीं व 10वीं पास)
7 फरवरी: सभी 13 जिलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
8 फरवरी: औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा और लखनऊ के लिए अग्निवीर टेक्निकल
9 फरवरी: बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर के लिए अग्निवीर टेक्निकल
10 फरवरी: कानपुर नगर की कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
11 फरवरी: फतेहपुर व लखनऊ की चयनित तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
12 फरवरी: चित्रकूट व कानपुर देहात की तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
13 फरवरी: हमीरपुर व उन्नाव जिले की तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
14 फरवरी: गोंडा और बांदा जिले की तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
15 फरवरी: कन्नौज और महोबा जिले की तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी
16 फरवरी: औरैया और बाराबंकी जिले की तहसीलों के लिए अग्निवीर जीडी

झांसी में बेकाबू डंपर का तांडव: टोल प्लाजा पर 2 कारें रौंदी, टोलकर्मी को घसीटा; CCTV में कैद खौफनाक हादसा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!