Breaking News

यूपी: आज से लखनऊ में राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों का महाकुंभ, तीन दिन बदले रहेंगे ट्रैफिक रूट

Published on: January 19, 2026
lucknow-national-presiding-officers-conference-traffic-diversion

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। तीन दिवसीय इस महत्वपूर्ण आयोजन में देशभर की विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष, सभापति तथा संसद के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की मेजबानी उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे।

सम्मेलन का उद्घाटन और समापन

विधानभवन में 19 जनवरी को होने वाले उद्घाटन सत्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। 21 जनवरी को समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

लोकतांत्रिक मूल्यों पर होगी चर्चा

20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक मंथन किया जाएगा। सम्मेलन के साथ-साथ 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी आयोजित होगा।

तीन दिन बदला रहेगा लखनऊ का ट्रैफिक

वीआईपी मूवमेंट के चलते 19 से 21 जनवरी तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक विधान भवन और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

कई प्रमुख मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

हजरतगंज, डीएसओ चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, सिकंदरबाग, परिवर्तन चौक, गोल्फ क्लब चौराहा समेत कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रोडवेज और सिटी बसों के रूट भी बदले गए हैं ताकि वीआईपी मूवमेंट में बाधा न हो।

विधान भवन के आसपास कड़ी सुरक्षा

सम्मेलन को देखते हुए विधान भवन की सुरक्षा पांच जोन और 13 सेक्टर में बांटी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी, बम निरोधक दस्ता और एटीएस कमांडो तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में पांच एएसपी, 13 डिप्टी एसपी, 45 इंस्पेक्टर, सैकड़ों पुलिसकर्मी और होमगार्ड शामिल हैं। डीएम द्वारा बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

यूपी में मौसम का अलर्ट: कड़ाके की ठंड के बीच बारिश बनेगी राहत और आफत, इन जिलों में घना कोहरा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Potential US-Iran Agreement

अमेरिका-ईरान संभावित समझौते पर सऊदी अरब की प्रतिक्रिया: प्रिंस फैसल बोले—परमाणु निगरानी और भरोसा सबसे अहम

Jharkhand Rajya Sabha Elections Voting

झारखंड राज्यसभा चुनाव: मतदान जारी, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच बीजेपी विधायक का ‘जय श्री राम, हो गया काम’ बयान चर्चा में

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

NEET 2026 Delhi government's unique

NEET 2026: दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए बनेंगे ‘कूलिंग जोन’

Boiling after Bhojpur encounter

भोजपुर एनकाउंटर के बाद उबाल: भरत तिवारी का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!