Breaking News

देवरिया में भूमि विवाद पर हवाई फायरिंग, गांव में दहशत प्लॉटिंग को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच चला आ रहा था विवाद

Published on: January 17, 2026
deoria-land-dispute-aerial-firing-baghauchghat-dhus-deoria

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत धूस देवरिया गांव में शनिवार को भूमि विवाद ने उग्र रूप ले लिया। प्लॉटिंग को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज से दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते तीखी झड़प में बदल गई। इसी दौरान दबदबा बनाने के उद्देश्य से एक पक्ष ने हवा में तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गए और घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही बघौचघाट पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया और गोली किसने चलाई। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एहतियातन गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

पथरदेवा: मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण व सहभोज कार्यक्रम आयोजित, अध्यक्ष क्रांति सिंह रहे मौजूद


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!