Breaking News

पथरदेवा: मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण व सहभोज कार्यक्रम आयोजित, अध्यक्ष क्रांति सिंह रहे मौजूद

Published on: January 15, 2026
pathardeva-makar-sankranti-sahbhoj-kambal-vitaran

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): नगर पंचायत पथरदेवा क्षेत्र में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सहभोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महुआरी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राणा प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि क्रांति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति पर्व आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा को सच्चा धर्म बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

विशिष्ट अतिथि राणा प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण गरीब और असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होता है।

-sankranti-sahbhoj-kambal-vitaran

कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने खिचड़ी और लाई का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही हजारों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए।

इस अवसर पर सभासद तेज प्रताप सिंह सहित राजेश सिंह, जवाहर पसारी, घनश्याम मद्धेशिया, ईशा अंसारी, अजय चौबे, मनोज रौनियार, अभिनंदन विश्वकर्मा, अनुज विश्वकर्मा, सुभाष सिंह, आकाश गुप्ता, फिरोज शाह, अजय चतुर्वेदी, हेमचंद पटेल, संतोष सिंह, रवि भारती, बबलू गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, दुर्गेश भारती, सूरज भारती, शैलेंद्र ठाकुर, बसंत मद्धेशिया, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


देवरिया में भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को फिर मिली धमकी, आपत्तिजनक पोस्ट करने पर महिला समेत दो गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply