Breaking News

‘संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार’, अखिलेश यादव का आरएसएस-भाजपा पर तीखा हमला; चीन मुलाकात पर उठाए सवाल

Published on: January 15, 2026
akhilesh-yadav-rss-bjp-china-meeting-attack

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं की चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात को लेकर भाजपा और संघ परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब आज मुलाकात तक बात पहुंच गई है, तो फिर चीनी सामान के बहिष्कार का ड्रामा आखिर किसके लिए किया जा रहा था।

‘संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है’

अखिलेश यादव ने संघ परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि “संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार है” और लोगों को आरएसएस व भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

भाजपा समर्थकों को धोखा देने का आरोप

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के वैचारिक उस्ताद पड़ोसी देश से एकदलीय व्यवस्था की मास्टर क्लास ले रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज उन भाजपा समर्थकों के चेहरे देखने लायक हैं, जो कभी चीनी सामान के बहिष्कार के लिए घर-घर घूमते थे। अब वही लोग कह रहे हैं कि उन्हें धोखा दिया गया है।

‘रंगे सियार’ की कहानी से की तुलना

अखिलेश यादव ने भाजपा की स्थिति की तुलना ‘रंगे सियार’ की कहानी से करते हुए कहा कि झूठ और दिखावे का सच एक दिन सामने आ ही जाता है। उन्होंने भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाया।

एनडीए को बताया ‘पारिवारिक गठबंधन’

सपा प्रमुख ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के नेता खुद मान चुके हैं कि एनडीए कोई राजनीतिक गठबंधन नहीं बल्कि पारिवारिक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि भाजपा अपने समर्थकों और जनता को बार-बार भ्रमित करती है।

घुसपैठियों के मुद्दे पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने घुसपैठियों को लेकर झूठा प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में एक भी घुसपैठिया नहीं मिला, जिससे भाजपा का दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ।

कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची को लेकर दिए निर्देश

सपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें मतदाता सूची में जुड़वाने का काम तेजी से करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत हो सके।

संभल प्रकरण पर भी भाजपा पर हमला

अखिलेश यादव ने संभल प्रकरण में पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश को लेकर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने इसे कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दबाव से जोड़ते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

अब बिना दो हेलमेट नहीं बिकेगा दोपहिया वाहन! यूपी में सख्त नियम लागू, उल्लंघन पर जुर्माना ही नहीं लाइसेंस भी होगा सस्पेंड

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply