Breaking News

देवरिया में मकर संक्रांति स्नान को लेकर व्यापक इंतजाम, 80 अतिरिक्त बसें, घाटों पर कड़ी सुरक्षा

Published on: January 14, 2026
deoria-makar-sankranti-saryu-snan-bus-security-arrangement

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं। गुरुवार को होने वाले पावन स्नान के लिए जहां परिवहन निगम ने अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद कर दिया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवरिया परिवहन निगम द्वारा कुल 80 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें जिले के प्रमुख क्षेत्रों भागलपुर, बरहज और रुद्रपुर के अलावा गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज तक चलाई जाएंगी। इनमें 25 बसें देवरिया से भागलपुर, 40 बसें बरहज और बड़हलगंज मार्ग पर तथा शेष बसें अन्य रूटों पर लगाई गई हैं।

मकर संक्रांति के दिन सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बने रहने की संभावना को देखते हुए देवरिया रोडवेज डिपो में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बस चालकों, परिचालकों, मैकेनिकल स्टाफ समेत सभी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि परिवहन व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

लखनऊ: UP सिपाही व RO/ARO परीक्षा पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन, 17 आरोपियों पर पूरक आरोप पत्र दाखिल

स्नान घाटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरयू नदी के प्रमुख घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही प्रशिक्षित गोताखोरों की भी तैनाती की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य कर सकेंगे।

प्रशासन ने घाटों पर लगातार निगरानी रखने, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहेंगे। वहीं परिवहन निगम अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित बस सेवाओं का उपयोग करें और यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें।

प्रशासन और परिवहन विभाग के इन संयुक्त प्रयासों का उद्देश्य मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित स्नान एवं यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।

देवरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, वाराणसी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Potential US-Iran Agreement

अमेरिका-ईरान संभावित समझौते पर सऊदी अरब की प्रतिक्रिया: प्रिंस फैसल बोले—परमाणु निगरानी और भरोसा सबसे अहम

Jharkhand Rajya Sabha Elections Voting

झारखंड राज्यसभा चुनाव: मतदान जारी, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच बीजेपी विधायक का ‘जय श्री राम, हो गया काम’ बयान चर्चा में

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

NEET 2026 Delhi government's unique

NEET 2026: दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए बनेंगे ‘कूलिंग जोन’

Boiling after Bhojpur encounter

भोजपुर एनकाउंटर के बाद उबाल: भरत तिवारी का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!