Breaking News

युवक की हत्या कर शव जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

Published on: January 14, 2026
lucknow-blind-murder-sushant-golf-city-yuvak-hatya-shav-jalaya

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की हत्या के बाद पहचान और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जला दिया था। पुलिस ने इस हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया चाकू, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 9 जनवरी 2026 को भागरथी एन्क्लेव के पास एक जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान सचिन तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्याम तिवारी, निवासी टिकरा जुगरात, थाना नगराम, लखनऊ के रूप में हुई।

मृतक के भाई विपिन तिवारी की तहरीर पर 13 जनवरी 2026 को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) के निर्देशन में पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस ने निहाल बाल्मीकि और करन बाल्मीकि को गिरफ्तार किया। आरोपियों की तलाशी में हत्या में प्रयुक्त चाकू, होंडा एक्टिवा स्कूटी और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक सचिन तिवारी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी साउथ द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

लखनऊ: UP सिपाही व RO/ARO परीक्षा पेपर लीक मामले में ED का बड़ा एक्शन, 17 आरोपियों पर पूरक आरोप पत्र दाखिल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

1 thought on “युवक की हत्या कर शव जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा”

Leave a Reply

error: Content is protected !!