Breaking News

यूपी को मिलेगा पहला श्रमिक प्रशिक्षण हब, इस जिले में बनेगा आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर और श्रमिक हॉस्टल

Published on: January 14, 2026
up-first-labour-training-centre-hostel-kanpur

जागृत भारत | कानपुर(Kanpur): उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के कौशल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कानपुर में प्रदेश का पहला श्रमिक प्रशिक्षण केंद्र और श्रमिक हॉस्टल स्थापित किया जाएगा। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत श्रमिकों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

200 श्रमिकों के लिए आवास और प्रशिक्षण की व्यवस्था

प्रस्तावित श्रमिक हॉस्टल में एक साथ 200 श्रमिकों के रहने की व्यवस्था होगी। प्रशिक्षण केंद्र में भी 200 श्रमिकों को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान श्रमिक हॉस्टल में रह सकेंगे, जिससे उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिलेगा।

बेनाझाबर और विष्णुपुरी में चिह्नित हुई जमीन

श्रमिक हॉस्टल के लिए बेनाझाबर क्षेत्र में इदगाह स्थित श्रमिक हितकारी केंद्र के पास दो एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। वहीं प्रशिक्षण केंद्र के लिए विष्णुपुरी स्थित एचबीटीयू परिसर में एक एकड़ भूमि तय की गई है। प्रमुख सचिव श्रम ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विदेश जाने वाले श्रमिकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रशिक्षण केंद्र में राज मिस्त्री, टाइल्स मिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन समेत अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि इजराइल और कोरिया जाने वाले श्रमिकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें वहां की भाषा का भी विशेष कोर्स कराया जाएगा।

आईआईटी मॉडल पर विकसित होगा प्रशिक्षण केंद्र

श्रम विभाग इस केंद्र को आईआईटी मॉडल की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी में है, ताकि श्रमिकों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण मिल सके। अन्य श्रमिकों के लिए भी उनके कार्य क्षेत्र के अनुसार कौशल विकास कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

प्रस्ताव जल्द होगा तैयार

प्रमुख सचिव श्रम डॉ. एमके शन्मुगा सुन्दरम ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र और श्रमिक हॉस्टल के लिए प्रस्ताव तैयार कराने और कार्यदायी संस्था के चयन के निर्देश दिए गए हैं। चिह्नित जमीन का निरीक्षण पूरा हो चुका है और जल्द ही परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

गोरखपुर महोत्सव में बेकाबू भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; मंच पर जारी रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!