Breaking News

देवरिया में सड़क हादसा: दो दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Published on: January 13, 2026
deoria-road-accident-two-friends-dead-one-seriously-injured

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के रारबड़ी गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक प्रिंस गौड़ का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

घटना के अनुसार, रारबड़ी निवासी गोलू उर्फ सूरज गौड़ (25), अनुज गौड़ (18) और प्रिंस गौड़ एक ही बाइक पर सवार होकर महुई श्रीकांत चौराहे गए थे। देर रात घर लौटते समय गांव के गोदाम के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पहले एक पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।

हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने युवकों को अस्पताल पहुंचाया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गोलू और अनुज की मौत हो गई, जबकि प्रिंस की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

गोलू अपने माता-पिता शेषनाथ गौड़ और संगीता देवी के इकलौते पुत्र थे, जबकि अनुज, नागेंद्र गौड़ और कविता देवी के छोटे बेटे थे और इंटर के छात्र थे। घटना से गांव में शोक का माहौल है, और ग्रामीण दोनों दोस्तों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।

देवरिया: भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, लाठी-डंडे और पथराव का वीडियो वायरल


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Potential US-Iran Agreement

अमेरिका-ईरान संभावित समझौते पर सऊदी अरब की प्रतिक्रिया: प्रिंस फैसल बोले—परमाणु निगरानी और भरोसा सबसे अहम

Jharkhand Rajya Sabha Elections Voting

झारखंड राज्यसभा चुनाव: मतदान जारी, क्रॉस-वोटिंग की आशंका के बीच बीजेपी विधायक का ‘जय श्री राम, हो गया काम’ बयान चर्चा में

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

NEET 2026 Delhi government's unique

NEET 2026: दिल्ली सरकार की अनोखी पहल, परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए बनेंगे ‘कूलिंग जोन’

Boiling after Bhojpur encounter

भोजपुर एनकाउंटर के बाद उबाल: भरत तिवारी का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप

Leave a Reply

error: Content is protected !!