Breaking News

लखनऊ कतकी मेला: मियाद खत्म होने के बाद भी दुकानें और अवैध पार्किंग, नगर निगम को रोज 6 लाख रुपए का नुकसान

Published on: January 13, 2026
katki-mela-lucknow-avlaid-vasuli-nagar-nigam-nuksan

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): कतकी मेले की आधिकारिक अवधि 7 जनवरी को समाप्त हो चुकी है, लेकिन मेले की रौनक अब भी जारी है। इसका लाभ आयोजन करने वाली फर्म “जय शिव शक्ति” को मिल रहा है, जबकि नगर निगम को प्रतिदिन लगभग 6 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते छह दिनों में निगम को करीब 30 लाख रुपए की चपत लग चुकी है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मामले की जानकारी मिलने के बाद फर्म पर जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। मेले में लगभग एक हजार वेंडरों ने दुकानें लगाई हुई हैं और रोज़ाना करीब 20 हजार लोग मेला देखने पहुंच रहे हैं।

अवैध पार्किंग और अतिरिक्त वसूली का खेल

मेले में पार्किंग शुल्क फर्म की ओर से तय दरों से दोगुना वसूला जा रहा है। दोपहिया वाहन से 30 रुपए और चारपहिया वाहन से 50 रुपए लिए जा रहे हैं, जबकि नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क क्रमशः 15 और 30 रुपए है। ऑनलाइन वसूली प्रियंका अग्रवाल के खाते में जा रही है। अनुमान है कि रोजाना दोपहिया वाहनों से 2 लाख 40 हजार रुपए, चारपहिया वाहनों से 1 लाख रुपए और 1,000 व्यापारियों से 2,500 रुपए अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी

नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस मामले में जानकारी रखते हैं, लेकिन कोई सार्वजनिक रूप से इस पर टिप्पणी नहीं कर रहा। zonal अधिकारी आकाश कुमार ने बताया कि आयोजन स्थल खाली कराने के लिए नोटिस जारी की गई है और पार्किंग शुल्क की जांच की जाएगी।

पहले भी हो चुका है विवाद

पिछले साल भी इसी फर्म पर मेला समाप्त होने के बाद अतिरिक्त शुल्क वसूलने का आरोप था। उस समय आयोजक मौके से भाग गए थे और तत्कालीन जोनल अफसर अमरजीत यादव की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद इस वर्ष वही फर्म टेंडर जीत गई।

नगर आयुक्त ने दी कार्रवाई की चेतावनी

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि मेले की अधिक अवधि के लिए फर्म को प्रतिदिन 6 लाख रुपए के हिसाब से जुर्माना भरना होगा। कुल जुर्माना करीब 30 लाख रुपए होने की संभावना है।

झांसी के युवक की मध्य प्रदेश में गोली मारकर हत्या: प्रधानपति ने फॉर्च्यूनर में बैठाकर ले जाया, पार्टी के दौरान हथेली और सीने में लगी गोली


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply