Breaking News

लखनऊ में 3 चोरों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा: कट्टा तानने के बावजूद नहीं डरे, पुलिस कर रही पूछताछ

Published on: January 11, 2026
lucknow-3-chors-ko-logon-ne-daudakar-pakda-katta-tanane-ke-bavjood-nahi-dare

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): लखनऊ में कॉलोनीवासियों की सतर्कता और साहस से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी, सेक्टर-एफ में शुक्रवार देर रात तीन चोर एक मकान का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देख स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया।

शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चोरों को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने कॉलोनीवासियों को डराने के लिए अवैध तमंचे निकाल लिए, लेकिन लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। साहस दिखाते हुए उन्होंने पीछा जारी रखा और तीनों चोरों को दबोच लिया।

सूचना मिलते ही कॉलोनीवासियों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को खबर दी। कुछ ही देर में सरोजनी नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों के सहयोग से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी एलडीए कॉलोनी सेक्टर-एफ निवासी कमलेश कुमार मल्होत्रा के मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस ने अभी तक चोरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इस घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली और एकजुटता व साहस की मिसाल पेश की।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार में प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “लखनऊ में 3 चोरों को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा: कट्टा तानने के बावजूद नहीं डरे, पुलिस कर रही पूछताछ”

Leave a Reply

error: Content is protected !!