Breaking News

देवरिया: अवैध शराब तस्करी पर बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह तस्कर गिरफ्तार

Published on: January 11, 2026
deoria-bankata-police-illegal-liquor-smuggling-6-arrested

जागृत भारत | देवरिया(Deoria):  जिले के बनकटा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को की गई छापेमारी में पुलिस ने छह तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक चार पहिया वाहन, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और 14 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि जंजीरहा प्राथमिक विद्यालय के पीछे कुछ लोग अवैध शराब की खेप के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही बनकटा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की। इस दौरान टाटा हेक्सा कार (यूपी 53 डीबी 4664), तीन मोटरसाइकिलों और अवैध शराब के साथ छह अभियुक्तों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राणा प्रताप उर्फ मुटुरू, राहुल राम, अंकेश यादव, राहुल यादव, धीरज कुमार यादव और रोहित यादव के रूप में हुई है। सभी अभियुक्त बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताली बुजुर्ग गांव के निवासी बताए गए हैं।

बरामद मोटरसाइकिलों में ड्रीम युगा (बीआर 29 एजे 8964), ग्लैमर (यूपी 52 बीई 9057) और एक बिना नंबर की बाइक शामिल है। साथ ही ‘बंटी बबली’ ब्रांड की 14 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिनमें कुल 630 पाउच थे। प्रत्येक पाउच में 200 एमएल शराब भरी हुई थी।

इस मामले में बनकटा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 341(2), 61(2)ए तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कई अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में चोरी, अवैध हथियार और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्तता सामने आई है।

भाटपाररानी के सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में युवक ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!