Breaking News

शीतलहर का कहर: 10 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, 9वीं से 12वीं का बदला समय

Published on: January 8, 2026
lucknow-schools-closed-till-10-january-winter-vacation

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): प्रदेश में लगातार बढ़ रही शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

8वीं तक के सभी स्कूल 10 जनवरी तक बंद

जिले में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी

  • परिषदीय विद्यालय

  • प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय

  • सहायता प्राप्त और बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल

  • कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय

  • सरकारी एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय

10 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

9वीं से 12वीं तक बदला स्कूल समय

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन समय में बदलाव किया गया है। अब इन कक्षाओं का संचालन
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।

आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश

जिलाधिकारी विशाख जी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

सीने में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!