Breaking News

पंचायत चुनाव: अब 28 मार्च को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ी

Published on: January 7, 2026
panchayat-election-final-voter-list-28-march-time-extended

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समयसीमा बढ़ा दी है। आयोग के नए निर्णय के अनुसार अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत सभी प्रक्रियाएं 27 मार्च तक पूरी की जाएंगी। इसके बाद 28 मार्च को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। पहले यह सूची छह फरवरी को जारी होनी थी।

ड्राफ्ट सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज
आयोग ने 22 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी, जिसमें कुल 12.69 करोड़ मतदाता शामिल थे। यह संख्या वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव की तुलना में 40.19 लाख अधिक है। ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां दर्ज कराई गईं, जिनके निस्तारण के लिए समय बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

7 जनवरी से 20 फरवरी तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण
राज्य निर्वाचन आयुक्त आर.पी. सिंह द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 7 जनवरी से 20 फरवरी के बीच सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद हस्तलिखित पांडुलिपियों की तैयारी, संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन और अन्य जरूरी दस्तावेजी कार्य पूरे किए जाएंगे।

21 फरवरी से 16 मार्च तक सूचियों का कंप्यूटरीकरण
आयोग ने बताया कि 21 फरवरी से 16 मार्च के बीच पूरक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण कर उन्हें मूल मतदाता सूची में समाहित किया जाएगा। इसी अवधि में मतदान केंद्रों और पोलिंग बूथों का निर्धारण भी किया जाएगा।

17 से 27 मार्च तक अंतिम तकनीकी प्रक्रियाएं
17 मार्च से 27 मार्च के बीच मतदान केंद्रों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन और स्टेट वोटर नंबर आवंटन जैसी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इन सभी चरणों के बाद 28 मार्च को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।

गोरखपुर में आज सीएम योगी का दौरा: पिपराइच फोरलेन का करेंगे निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!