Breaking News

गोरखपुर में आज सीएम योगी का दौरा: पिपराइच फोरलेन का करेंगे निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल

Published on: January 7, 2026
cm-yogi-gorakhpur-visit-pipraich-fourlane-blanket-distribution

जागृत भारत | गोरखपुर(Gorakhpur): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ जनसेवा से जुड़ी योजनाओं को गति देना है। मुख्यमंत्री यहां गोरखपुर–पिपराइच फोरलेन रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जो क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

दिवंगत समाजसेवी को देंगे श्रद्धांजलि

अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रेती चौक स्थित रामप्रसाद आप्टिशियन के आवास पहुंचकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे दिवंगत समाजसेवी परमेश्वर प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही वे शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी देंगे।

गोरखनाथ मंदिर दर्शन के बाद फोरलेन परियोजना का निरीक्षण

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इसके उपरांत शाम करीब चार बजे वे निर्माणाधीन गोरखपुर–पिपराइच फोरलेन मार्ग का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से लेंगे।

रैन बसेरों की व्यवस्था परखेंगे, जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल

सीएम योगी अपने दौरे के दौरान राप्तीनगर और मोहरीपुर स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण भी करेंगे। ठंड के मौसम को देखते हुए वे यहां ठहरे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर जनकल्याण का संदेश देंगे।

प्रशासन अलर्ट, तैयारियों में जुटे अधिकारी

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट है। मंगलवार देर शाम तक अधिकारी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: लखनऊ समेत 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीत दिवस जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “गोरखपुर में आज सीएम योगी का दौरा: पिपराइच फोरलेन का करेंगे निरीक्षण, जरूरतमंदों में बांटेंगे कंबल”

Leave a Reply