Breaking News

गेमिंग एप की लत बनी मौत की वजह: मथुरा में भतीजे ने ही की सराफा कारोबारी की हत्या, 35 लाख हारने के बाद रची साजिश

Published on: January 7, 2026
mathura-sarafa-murder-nephew-killed-uncle-gaming-app-loss-police-reveal

जागृत भारत | मथुरा(Mathura): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा, लाल दरवाजा इलाके में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग चांदी कारोबारी का शव उनके ही घर में खून से लथपथ मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सतीश चंद्र गर्ग के रूप में हुई, जो अपने मकान में अकेले रहते थे।

किराएदारों को हुआ शक, गेट न खुलने पर पुलिस को दी सूचना

रविवार सुबह जब काफी देर तक सीढ़ियों का गेट नहीं खुला तो घर में रहने वाले किराएदारों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत सतीश चंद्र के परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गेट खोलकर अंदर देखा तो कारोबारी अपने कमरे में पलंग पर मृत पड़े मिले।

कनपटी पर गोली का निशान, अलमारियां खुली देख लूट की आशंका

शव की हालत देख परिजनों ने गोली मारकर हत्या और लूट की आशंका जताई। मृतक की कनपटी पर गोली लगने का निशान था। घर की सभी अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित हत्या और लूट का प्रतीत हो रहा था।

पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

मामले की जांच के दौरान गोविंद नगर पुलिस ने जब गहराई से पड़ताल की तो जो सच सामने आया, उसने सभी को चौंका दिया। हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि सराफा कारोबारी के भतीजे ने ही की थी। आरोपी की पहचान ललित उर्फ रितेश, निवासी गुरु कृपा संगम, गोविंद नगर के रूप में हुई।

35 लाख रुपये गेमिंग एप पर हारने के बाद रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक आरोपी ललित को गेमिंग एप की लत लग गई थी। वह इस एप पर करीब 35 लाख रुपये हार चुका था और भारी कर्ज में डूब गया था। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने अपने ही चाचा की हत्या कर लूट की साजिश रची।

आरोपी से 46 किलो चांदी और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 46 किलो चांदी और 18 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

देवरिया: भाटपार रानी पुलिस ने 6.810 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply