Breaking News

देवरिया: पथरदेवा में ‘बड़े मंगलवार’ पर विशाल हनुमान भंडारा, जरूरतमंदों को कंबल वितरण

Published on: January 6, 2026
pathardeva-bade-mangal-hanuman-bhandara-kambal-vitran

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के नगर पंचायत पथरदेवा कस्बे में मंगलवार को ‘बड़े मंगलवार’ के पावन अवसर पर विशाल हनुमान भंडारे एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और प्रसाद ग्रहण किया। पूरा आयोजन भक्ति और सेवा के भाव से ओतप्रोत रहा।

कार्यक्रम के आयोजक राणा प्रताप सिंह, जो वार्ड नंबर 2 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भी हैं, ने भंडारे के उपरांत गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की मदद करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।

कंबल वितरण के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और निर्धन परिवारों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। यह पहल ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हुई।

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत पथरदेवा में ‘बड़े मंगलवार’ भंडारा निमंत्रण कार्यक्रम के तहत हनुमान भक्त शशि द्विवेदी उर्फ मुदीत बाबा एवं अन्य हनुमान भक्तों द्वारा यह विशाल भंडारा वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस परंपरा के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाती है, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरा कस्बा भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और ‘जय बजरंगबली’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। स्थानीय नागरिकों, युवाओं और समाजसेवियों ने सक्रिय सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाया। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

देवरिया: भाटपार रानी पुलिस ने 6.810 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply