Breaking News

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ पर सस्पेंस, 9 जनवरी पर टिकी निगाहें

Published on: January 6, 2026
thalapathy-vijay-last-film-jan-nayakan-release-controversy-politics-connection

तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा का रिश्ता दशकों पुराना है। एम.जी. रामचंद्रन, करुणानिधि और जयललिता जैसे दिग्गजों ने फिल्मी दुनिया से निकलकर सत्ता की राजनीति में इतिहास रचा। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाने जा रहे हैं सुपरस्टार थलापति विजय। फर्क सिर्फ इतना है कि विजय ने चुनाव नजदीक आने का इंतजार नहीं किया, बल्कि समय रहते अपने फिल्मी करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया।

33 साल लंबे करियर में ‘थलापति’ बने विजय ने जब अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के टीजर लॉन्च के दौरान एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया, तो वह खुद भावुक हो गए। इससे पहले अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) लॉन्च करते वक्त ही उन्होंने साफ कर दिया था कि ‘थलापति 69’ उनकी अंतिम फिल्म होगी, जिसे बाद में ‘जन नायकन’ नाम दिया गया।

रिलीज से पहले गहराता सस्पेंस

‘जन नायकन’ को 9 जनवरी, पोंगल के मौके पर रिलीज होना है, लेकिन फिल्म को लेकर अजीब सी खामोशी बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर है। अब तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से फिल्म को मंजूरी नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड ने कुछ सीन और डायलॉग्स में बदलाव व कट्स का सुझाव दिया है। मेकर्स इन पर सहमत होंगे या नहीं, इसी असमंजस के चलते तमिलनाडु के थिएटर मालिक भी एडवांस बुकिंग शुरू करने से पीछे हटे हुए हैं।

हालात ऐसे हैं कि जहां ओवरसीज मार्केट में फिल्म की करीब 19 करोड़ रुपये और भारत में 6 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है, वहीं सबसे अहम तमिलनाडु की विंडो अब तक बंद पड़ी है। जबकि असली कमाई की उम्मीद यहीं से थी।

सैटेलाइट राइट्स और राजनीतिक चर्चाएं

विजय पहले ही यह स्पष्ट कर चुके थे कि वह अपनी आखिरी फिल्म के राइट्स किसी ऐसे डिस्ट्रीब्यूटर को नहीं देंगे, जिसका सीधा संबंध राजनीति से हो। इसके बावजूद फिल्म के सैटेलाइट राइट्स सन टीवी को मिलने से चर्चाओं को और हवा मिल गई।
सन टीवी का नाम मारन परिवार से जुड़ा है, जिसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के परिवार का करीबी माना जाता है। इसी वजह से फिल्म और राजनीति के कनेक्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

‘पराशक्ति’ से क्लैश और फैंस का गुस्सा

पोंगल के मौके पर विजय की फिल्म को शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ से भी टक्कर मिल रही है, जो 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि ‘पराशक्ति’ के पास पहले ही सेंसर सर्टिफिकेट, पोस्टर्स और एडवांस बुकिंग की पूरी तैयारी है।
इसी बीच गुस्साए विजय फैंस ने कुछ जगहों पर ‘पराशक्ति’ के पोस्टर फाड़कर नाराजगी जताई। खास बात यह है कि शिवकार्तिकेयन की यह फिल्म पहले दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन विजय की फिल्म से टकराव से बचने के लिए तारीख आगे बढ़ाई गई थी। बाद में दोनों ही फिल्में पोंगल पर आमने-सामने आ गईं।

गुवाहाटी में सड़क हादसा: अभिनेता आशीष विद्यार्थी और पत्नी रुपाली बरुआ घायल, हालत स्थिर

राजनीति से जुड़ी कहानी

‘जन नायकन’ एक पॉलिटिकली चार्ज्ड एक्शन फिल्म है, जिसमें विजय एक दमदार पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायलॉग—
“एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं, जनता के लिए खड़ा होता है”
पहले ही सुर्खियों में है और इसे विजय की राजनीतिक एंट्री से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिल्म में पूजा हेगड़े, प्रिया मणि, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

करियर के शिखर पर लिया बड़ा फैसला

1992 से फिल्मों में सक्रिय विजय आज देश के सबसे महंगे एक्टर्स में गिने जाते हैं। एक फिल्म के लिए 250 से 300 करोड़ रुपये तक फीस लेने वाले विजय ने ‘जन नायकन’ के लिए करीब 275 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
2015 की ‘पुली’ के बाद उनकी कोई भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही। ऐसे समय में, जब उनका करियर शिखर पर है, विजय ने फिल्मों को अलविदा कहकर पूरी तरह राजनीति में उतरने का फैसला लिया है।

अब सबकी निगाहें 9 जनवरी पर टिकी हैं। क्या ‘जन नायकन’ तय समय पर रिलीज हो पाएगी, या फिर थलापति विजय का यह फिल्मी फेयरवेल सस्पेंस और सियासी चर्चाओं के भंवर में फंस जाएगा—इसका जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा।

वेलकम टू द जंगल: 2026 में धमाका करने को तैयार बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Uranium supply from Australia

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सियासत तेज, जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Unrest escalates in Balochistan

बलूचिस्तान में बढ़ा बवाल: सुरक्षाकर्मियों के शव पहुंचते ही भड़का विरोध, असीम मुनीर के खिलाफ लगे नारे

Leave a Reply

error: Content is protected !!