Breaking News

देवरिया में डीएम दिव्या मित्तल का औचक निरीक्षण, नालों से गुजर रही पेयजल पाइपलाइनों पर जताई कड़ी नाराजगी

Published on: January 5, 2026
deoria-dm-divya-mittal-inspection-drinking-water-pipeline-drain-risk

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर क्षेत्र में नालों से होकर गुजर रही पेयजल पाइपलाइनों का औचक निरीक्षण किया। मध्य प्रदेश में दूषित पानी से हुई हालिया घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जनस्वास्थ्य की दृष्टि से यह कदम उठाया। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइनों की खराब स्थिति सामने आने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

ओवरब्रिज के समीप एसएसबीएल इंटर कॉलेज, देवरिया के पास निरीक्षण में पाया गया कि कई पेयजल पाइपलाइनें खुले नालों के बीच से गुजर रही हैं। इसे अत्यंत गंभीर और जोखिमपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी ने इसे घोर लापरवाही करार दिया। उन्होंने नगर पालिका परिषद देवरिया और जल निगम के अधिकारियों को ऐसे सभी स्थलों को चिन्हित करने का आदेश दिया, जहां पेयजल पाइपलाइनें नालों के संपर्क में हैं।

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील स्थानों पर पाइपलाइनों की तत्काल कवरिंग कराई जाए, ताकि नालों का दूषित पानी किसी भी स्थिति में पेयजल लाइन के संपर्क में न आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण और सख्त निर्देशों के बाद नगर प्रशासन और जल निगम में हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन का कहना है कि संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाव के लिए सभी जोखिमपूर्ण पाइपलाइनों को जल्द सुरक्षित कर लिया जाएगा।

देवरिया: दहेज के लिए विवाहिता को गर्म पानी से जलाने का आरोप, हालत गंभीर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Leave a Reply

error: Content is protected !!