Breaking News

देवरिया: दहेज के लिए विवाहिता को गर्म पानी से जलाने का आरोप, हालत गंभीर

Published on: January 5, 2026
deoria-dowry-harassment-married-woman-burnt-khoraram-surouli

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के खोराराम गांव से दहेज उत्पीड़न की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक विवाहिता पर गर्म पानी डालकर उसे जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़िता की पहचान आशा विश्वकर्मा (22) के रूप में हुई है। वह खोराराम गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा की पत्नी है, जबकि उसका मायका पिपरा चंद्रभान गांव में है। आशा की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं—तीन माह का बेटा पतरू और लगभग दो साल का बेटा लड्डू। बताया जा रहा है कि उसका पति बाहर रहकर काम करता है।

मायके पक्ष का आरोप है कि आशा को शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर वह पिछले एक साल से मायके में रह रही थी। 12 दिसंबर को ससुराल के लोग उसे विदा कराकर वापस ले गए थे, लेकिन इसके बाद दहेज को लेकर उत्पीड़न और बढ़ गया।

देवरिया: खामपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रविवार दोपहर करीब तीन बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर आशा पर गर्म पानी डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। आरोप है कि घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से ससुराल वालों ने उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाकर इलाज कराया और मामले को दबाने की कोशिश की।

सोमवार को किसी माध्यम से मायके वालों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे तुरंत खोराराम पहुंचे और सदर कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में सास, जेठानी और ननद पर मिलकर आशा को जलाने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है और सभी आरोपों की निष्पक्ष व गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया में अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर एसपी की सख्त कार्रवाई, 12 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, 84 का तबादला


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!