Breaking News

संभल: सरकारी जमीन से हटाई गई 25 साल पुरानी अवैध मस्जिद, 20 निर्धन परिवारों को किया गया भूमि आवंटन

Published on: January 4, 2026
sambhal-hajipur-avaidh-masjid-hatayi-sarkari-zameen-kabza-mukt

जागृत भारत | संभल (Sambhal):  जिले की सदर तहसील अंतर्गत सलेमपुर सालार गांव (हाजीपुर) में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिद और मदरसे को रविवार को पूरी तरह हटा दिया गया। जिला प्रशासन ने करीब 25 वर्षों से अवैध कब्जे में रही इस जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए 20 निर्धन परिवारों को आवंटित कर दिया है।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह भूमि मूल रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आरक्षित थी, लेकिन पिछले कई दशकों से इस पर अवैध रूप से मदीना मस्जिद और मदरसा बना हुआ था। कार्रवाई के बाद अब इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही हाजीपुर में अवैध मस्जिद के ढांचे को स्थानीय लोगों द्वारा स्वयं हथौड़े से तोड़ते हुए देखा गया था। दरअसल, प्रशासन ने 4 जनवरी को बुलडोजर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद आगे बढ़कर ढांचे को हटाना शुरू कर दिया।

इस मामले में तहसीलदार ने बताया कि निर्धारित तिथि पर बुलडोजर से कार्रवाई की जानी थी, लेकिन यदि लोग स्वयं अवैध कब्जा हटा रहे हैं तो यह एक सकारात्मक कदम है। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराते हुए जमीन को सरकारी अभिलेखों में पुनः दर्ज कर लिया है।

ओवैसी की पीएम मोदी से मांग: ‘56 इंच का सीना है तो 26/11 के गुनहगारों को पाकिस्तान से पकड़कर भारत लाएं’


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!