Breaking News

Cyber Crime पर करारा संदेश: ठग को ठगने वाले कानपुर के भूपेंद्र की रियल स्टोरी पर बनी फिल्म, नाना पाटेकर ने निभाया दमदार किरदार

Published on: January 3, 2026
kanpur-bhupendra-cyber-thug-story-film-nana-patekar

जागृत भारत | कानपुर(Kanpur): जनपद के बर्रा निवासी भूपेंद्र सिंह की असल जिंदगी की एक अनोखी और साहसिक घटना अब फिल्मी पर्दे पर उतर आई है। साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर उससे 10 हजार रुपये ठगने वाले भूपेंद्र की कहानी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक लघु फिल्म तैयार की है। इस फिल्म का उद्देश्य लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करना है।

नाना पाटेकर बने जागरूक नागरिक की आवाज

इस लघु फिल्म में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके साथ अभिनेत्री किशोरी सोनी और अभिनेता आदिल ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन राजा शांडिल्य ने किया है। फिल्म में यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही वीडियो कॉल पर वारंट भेजती है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, भूपेंद्र ने ऐसे पलटा खेल

बीते वर्ष छह मार्च को भूपेंद्र सिंह के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए कहा कि भूपेंद्र इंटरनेट पर आपत्तिजनक सामग्री देखते हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। आरोपी ने डर दिखाकर मामला रफा-दफा करने के बदले 16 हजार रुपये की मांग की।

जागरूकता बनी हथियार, ठग खुद ठगा गया

भूपेंद्र ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी असली पहचान छिपाई और खुद को इंटर का छात्र बताया। उन्होंने ठग से कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं, लेकिन एक सोने की चेन गिरवी रखी है, जिसे छुड़ाने के लिए तीन हजार रुपये चाहिए। लालच में आकर साइबर ठग ने तुरंत उनके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह अलग-अलग बहाने बनाकर भूपेंद्र ने उससे कुल 10 हजार रुपये ऐंठ लिए।

जब ठग को लगा ठगी का एहसास

कुछ देर बाद साइबर ठग को समझ आ गया कि वह खुद ठगा जा चुका है। इसके बाद उसने भूपेंद्र से पैसे वापस करने की गुहार लगानी शुरू कर दी, लेकिन तब तक भूपेंद्र उसे सबक सिखा चुके थे। यह घटना साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता की एक मिसाल बन गई।

यूपी पुलिस का संदेश: जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार

उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा उपाय जागरूकता है। यही कारण है कि इस फिल्म के माध्यम से आम लोगों को बताया जा रहा है कि सरकारी एजेंसियां कभी फोन या वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी या जुर्माने की मांग नहीं करतीं।

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा अपडेट : ‘आंखों के सामने जिंदा जली मां’, DNA मैच न होने से टूटे हमीरपुर के परिजन; अब कैसे मानें कि बस में नहीं थीं पार्वती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply