Breaking News

UP: महराजगंज में दिल दहला देने वाली घटना: पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Published on: January 2, 2026
maharajganj-husband-wife-death-shock-same-pyre

जागृत भारत | महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा नगर पंचायत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। लंबे समय से बीमार चल रहे 70 वर्षीय लालमन सिंह की मौत के बाद उनकी 62 वर्षीय पत्नी रूमाली देवी सदमे में आ गईं और कुछ ही मिनटों में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, जब रूमाली देवी ने सुबह अपने पति को जगाने की कोशिश की और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह रोते-बिलखते टूट गईं। कुछ देर बाद वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें संभाल पाते, इससे पहले ही उनकी भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लालमन सिंह और रूमाली देवी के बीच गहरा प्रेम और मजबूत रिश्ता था। पति के निधन का सदमा रूमाली देवी सहन नहीं कर सकीं। घर में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया।

गुरुवार को जब पति-पत्नी की अर्थी एक साथ उठी और रोहिन नदी के भौरा बारी श्मशान घाट पर एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, तो यह दृश्य देखकर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

दंपति अपने पीछे तीन बेटों—प्रदीप, संदीप और जगदीश—का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है।

यूपी में ट्रैफिक नियमों के प्रति बढ़ी जागरूकता, 2025 में करीब चार लाख चालान कम


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Raja Raghuvanshi Honeymoon Murder Case

राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस: गिरफ्तारी के लिखित कारण पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मामला बड़ी बेंच को भेजने के संकेत

10 million new ration cards will be issued in Bihar.

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध लक्ष्य

Leave a Reply

error: Content is protected !!