Breaking News

कुशीनगर : खाद लेने निकले युवक की चाकुओं से हत्या, कसया थाना क्षेत्र में बवाल; साढ़े चार घंटे तक चौराहे पर रखा रहा शव

Published on: January 2, 2026
nishant-murder-case-kushinagar-kasya-police-station

जागृत भारत | कुशीनगर(Kushinagar): जिले के कसया थाना क्षेत्र में बुधवार को चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसमें 22 वर्षीय युवक निशांत सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

खेत के लिए खाद लेने निकला था निशांत

परिजनों के अनुसार, निशांत सिंह अपने खेत के लिए खाद लेने बाइक से कसया जा रहा था। उसके साथ गांव के दो युवक कुंदन और विशाल भी थे। गांव से लगभग एक किलोमीटर आगे पहुंचते ही रास्ते में पहले से मौजूद दो युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और कहासुनी शुरू हो गई।

बीच-बचाव में निशांत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने हिंसक रूप ले लिया। बताया गया कि जब निशांत ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तभी एक युवक ने उस पर गले और पेट पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल निशांत को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौता बेटा था निशांत, करता था सेना की तैयारी

मृतक निशांत सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली थी और भारतीय सेना समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके पिता संतोष सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पोस्टमार्टम के बाद भड़का आक्रोश, चौराहे पर शव रखकर जाम

निशांत का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नैका छपरा चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

बुलडोजर और एनकाउंटर की उठी मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की। करीब साढ़े चार घंटे तक चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन चलता रहा, जिससे दोनों गांवों में तनाव का माहौल बन गया।

भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडीएम विभव मिश्र, एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। एहतियातन पीएसी की एक यूनिट भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन लगातार लोगों को समझाने-बुझाने में जुटा रहा।

साढ़े चार घंटे बाद हटाया गया शव

लगातार समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद पुलिस ने करीब साढ़े चार घंटे बाद शव को चौराहे से हटवाकर परिजनों के घर भिजवाया। तनाव को देखते हुए मृतक और आरोपी पक्ष के गांवों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नौशाद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सांसद ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई का भरोसा

घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कुशीनगर सांसद विजय दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है और जिले की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति, अंतिम संस्कार की तैयारी

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस-प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। शव मृतक के घर पहुंच चुका है और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

UP Labour Scheme: मजदूरी से हुनर तक का सफर, सरकार देगी आधुनिक ट्रेनिंग, DBT से पैसे और रोजगार का नया रास्ता

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Clutches of law after 27 years

27 साल बाद कानून के शिकंजे में आया दोहरे हत्याकांड का आरोपी, पहचान बदलकर भोपाल में ‘जमील’ बनकर रह रहा था

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Alleged offerings at the Ram Mandir

राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है’

Deoria Over a dispute regarding a pathway

देवरिया: रास्ते के विवाद में युवक की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

To the rural laborers of UP

यूपी के ग्रामीण मजदूरों को बड़ी सौगात: 1 जुलाई से VB-GRAM-G लागू, अब 125 दिन रोजगार और न्यूनतम ₹300 दैनिक मजदूरी

Leave a Reply

error: Content is protected !!