Breaking News

देवरिया में 2026 बनेगा विकास का वर्ष: स्वास्थ्य से लेकर प्रशासनिक ढांचे तक बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने की कगार पर

Published on: January 1, 2026
deoria-2026-vikas-projects-drug-warehouse-arto-office-vanyaj-kar-bhawan

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के लिए वर्ष 2026 कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। स्वास्थ्य, प्रशासन, शिक्षा, पेयजल, बिजली, जल निकासी और रेलवे ढांचे सहित लगभग हर क्षेत्र में विकास की बड़ी परियोजनाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इनके पूर्ण होने पर जिले की तस्वीर तेजी से बदलने की उम्मीद है और आमजन को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सोनूघाट से चकरवा: अब अत्याधुनिक ड्रग वेयरहाउस से होगी दवाइयों की सप्लाई

स्वास्थ्य विभाग का सेंट्रल ड्रग वेयरहाउस पिछले पांच वर्षों से सोनूघाट स्थित किराए के भवन में संचालित हो रहा था, जिस पर हर महीने करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आता था। भंडारण और वितरण के दौरान कई तकनीकी और व्यवस्थागत दिक्कतें भी सामने आती थीं।
इन समस्याओं के समाधान के लिए चकरवा में 9.45 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ड्रग वेयरहाउस का निर्माण कराया गया है। भवन पूरी तरह तैयार है, केवल एप्रोच रोड और बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया शेष है। हैंडओवर होते ही जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों को दवाइयों व मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति अधिक नियमित और सुगम हो जाएगी।

अब नए भवन में शिफ्ट होगा एआरटीओ कार्यालय

अब तक पुरवा चौराहे पर किराये के भवन में चल रहा एआरटीओ कार्यालय भी जल्द ही अपने नए भवन में स्थानांतरित होगा। यह नया कार्यालय भी ड्रग वेयरहाउस के निकट ही बनाया गया है और लगभग तैयार है। एप्रोच मार्ग बनते ही इसे विभाग को सौंप दिया जाएगा।
नए भवन के शुरू होने से वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और अन्य परिवहन सेवाएं अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और तेज़ होंगी।

राज्य कर (वाणिज्य कर) विभाग को मिलेगा स्थायी परिसर

जिला पंचायत परिसर स्थित किराए के भवन में कार्यरत राज्य कर विभाग भी जल्द ही अपने नए कार्यालय में शिफ्ट होगा। देवरिया–सलेमपुर रोड के परसिया में 10.64 करोड़ रुपये की लागत से आवास और 8.58 करोड़ रुपये की लागत से कार्यालय भवन का निर्माण जारी है।
अंदाजा है कि यह परियोजना वर्ष 2026 के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। नए भवन के संचालित होने से विभागीय कार्यक्षमता में और वृद्धि होगी तथा करदाताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।


देवरिया में नए साल के पहले दिन खूनखराबा: थाना तरकुलवा क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने बाइक सवार के पेट में घोंपा चाकू, हालत गंभीर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria Anganwadi workers in Pathardeva

देवरिया: पथरदेवा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले आधुनिक स्वास्थ्य उपकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

Regarding the demand for exemption from TET

TET से छूट की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को सौंपा ज्ञापन

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Leave a Reply

error: Content is protected !!