Breaking News

प्रदेश में नए साल पर बदले समय से खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक में 14 जनवरी तक छुट्टी; 2026 का पूरा अवकाश कैलेंडर जारी

Published on: January 1, 2026
up-schools-new-timing-holiday-calendar-2026

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही स्कूलों के संचालन समय और अवकाश व्यवस्था में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए छुट्टियों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार जहां माध्यमिक विद्यालय दो जनवरी से बदले हुए समय पर खुलेंगे, वहीं प्राथमिक विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।

2 जनवरी से खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, समय में कटौती

प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालय दो जनवरी 2026 से दोबारा खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 29 दिसंबर से एक जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक विद्यालयों का समय एक घंटा घटाया गया है।
अब विद्यालय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे, जबकि पहले इनका समय सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक था। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह व्यवस्था ठंड के प्रभाव को देखते हुए की गई है।

प्राथमिक स्कूलों में 14 जनवरी तक अवकाश

माध्यमिक स्कूलों से अलग, प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बेसिक शिक्षा परिषद के वार्षिक कैलेंडर में पहले से शामिल रहता है। कुल 15 दिनों के इस अवकाश के बाद 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।

निजी स्कूलों के लिए अलग व्यवस्था

प्रदेश के निजी विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की तिथियां उनके स्वयं के शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार तय की जाती हैं। हालांकि, अत्यधिक ठंड या खराब मौसम की स्थिति में जिलाधिकारी द्वारा घोषित अवकाश निजी स्कूलों पर भी लागू होगा, जिसे सभी को मानना अनिवार्य होगा।

2026 में कुल 112 दिन बंद रहेंगे माध्यमिक विद्यालय

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में गर्मी की छुट्टियां और रविवार मिलाकर कुल 112 दिन विद्यालय बंद रहेंगे।
इसके अतिरिक्त:

  • 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा

  • 28 दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं

  • 15 दिन बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित होंगे

  • 238 दिन विद्यालयों में शिक्षण व अन्य कार्य होंगे

प्रधानाचार्य को मिलेगी तीन दिन की विशेष छुट्टी की छूट

विशेष परिस्थितियों में प्रधानाचार्य अपने विवेकाधिकार से तीन दिन का स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। इसकी सूचना विद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा करना और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को देना अनिवार्य होगा।

महिला शिक्षिकाओं को करवा चौथ सहित विशेष अवकाश

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विवाहित महिला शिक्षिकाओं को करवा चौथ पर अवकाश मिलेगा।
इसके अलावा हरितालिका तीज, हरियाली तीज, संकठा चतुर्थी, हलषष्ठी, ललई छठ, जिउतिया व्रत और अहोई अष्टमी जैसे पर्वों पर महिला शिक्षिकाएं आवेदन देकर दो दिन का अतिरिक्त अवकाश ले सकेंगी।

राष्ट्रीय पर्व और महापुरुषों के जन्मदिवस पर आयोजन अनिवार्य

राष्ट्रीय पर्वों पर विद्यालयों में अनिवार्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों के जन्मदिवस पर कम से कम एक घंटे की गोष्ठी या सेमिनार आयोजित किया जाएगा। यदि उस दिन अवकाश हो तो अगले कार्य दिवस पर कार्यक्रम कराना अनिवार्य होगा।

शोक सभाओं और स्थानीय अवकाश को लेकर दिशा-निर्देश

शोक सभाएं केवल विद्यालय से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी या छात्र-छात्रा के निधन की स्थिति में ही आयोजित होंगी। स्थानीय अवकाश जिलाधिकारी द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार ही मान्य होंगे।

अयोध्या : बैंक मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, परिजनों से बात कर लोकेशन भेजी… फिर लगा दी छलांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “प्रदेश में नए साल पर बदले समय से खुलेंगे माध्यमिक स्कूल, प्राथमिक में 14 जनवरी तक छुट्टी; 2026 का पूरा अवकाश कैलेंडर जारी”

Leave a Reply