Breaking News

झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई: CGST डिप्टी कमिश्नर सहित 5 गिरफ्तार, 1.60 करोड़ कैश व 21 किलो चांदी बरामद

Published on: December 31, 2025
jhansi-cbi-raid-cgst-deputy-commissioner-irs-officer-arrested

जागृत भारत | झांसी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जीएसटी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी (IRS) सहित कुल 5 लोगों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो सुपरिंटेंडेंट, एक अधिवक्ता और जय दुर्गा हार्डवेयर के प्रोपराइटर शामिल हैं। छापेमारी में सीबीआई को 1.60 करोड़ रुपये कैश, सोने-चांदी के जेवर और 21 किलो से अधिक चांदी की ईंटें भी बरामद हुई हैं।


12 दिन पहले फर्म पर पड़ा था छापा

19 दिसंबर को CGST टीम ने डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के नेतृत्व में झोकन बाग स्थित जय दुर्गा हार्डवेयर पर छापा मारा था। फर्म पर टैक्स गड़बड़ी का आरोप था, जिसमें करीब 13 करोड़ रुपये की कर वसूली बन रही थी। छापे के दौरान टीम तीन बोरों में दस्तावेज जब्त कर ले गई थी।

जांच के दौरान इस केस को निपटाने के लिए CGST अफसरों द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। वकील नरेश गुप्ता के जरिए फर्म मालिक राजू मंगनानी से बातचीत चल रही थी। इसकी सूचना सीबीआई तक पहुंच गई।


CBI ने जाल बिछाया, 70 लाख लेते 2 सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार

CBI ने मंगलवार को ही केस दर्ज किया और झांसी में डेरा डाल दिया। एजेंसी को इनपुट मिला था कि उसी दिन रिश्वत की पहली किस्त 70 लाख रुपये अफसरों को पहुंचाई जानी है।

रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारी—

  • अनिल तिवारी (सुपरिंटेंडेंट)
  • अजय कुमार शर्मा (सुपरिंटेंडेंट)

इनके साथ वकील नरेश गुप्ता और फर्म के मालिक राजू मंगनानी को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सुपरिंटेंडेंट्स ने बताया कि घूस डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के निर्देश पर ली जा रही थी। इसके बाद सीबीआई ने प्रभा भंडारी को भी गिरफ्तार कर लिया।


1.60 करोड़ कैश, सोना–चांदी और प्रॉपर्टी दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान सीबीआई ने झांसी, ग्वालियर और दिल्ली में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली। इसमें—

  • 90 लाख रुपये कैश
  • सोने-चांदी के जेवरात
  • 21 किलो से ज्यादा वजनी चांदी की ईंटें
  • कई संपत्तियों के दस्तावेज

जब्त किए गए। सबसे अधिक कैश और ज्वेलरी CGST अधिकारियों के घर से मिली है।

सीबीआई को अब CGST के अन्य अधिकारियों की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है।


कौन हैं प्रभा भंडारी?

  • 2016 बैच की IRS अधिकारी
  • CGST में डिप्टी कमिश्नर
  • 7वें वेतन आयोग के अनुसार लगभग ₹1.30 लाख इन-हैंड सैलरी
  • सरकारी आवास व अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलता है

आगे की कार्रवाई

सभी गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामला झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र से संबंधित है। सीबीआई फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है और कार्रवाई बेहद गुप्त तरीके से की गई।


बिहार: नये साल में पिकनिक प्लान करने से पहले देखें ये रिपोर्ट: राज्य के सभी 38 जिलों में अलर्ट जारी


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!