Breaking News

देवरिया: प्रेमी के घर के बाहर युवती का धरना, शादी और न्याय की मांग—चार पर दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Published on: December 31, 2025
deoria-bhrigusari-girl-dharna-dowry-demand-case-fir

जागृत भारत | देवरिया(Deoria): जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भृगुसरी गांव में शनिवार को एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना देने का मामला सुर्खियों में है। युवती ने शादी और न्याय की मांग को लेकर गांव में हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार, उसका भृगुसरी निवासी संगम निषाद से करीब एक साल से प्रेम संबंध था। इस दौरान संगम ने एक शिव मंदिर में शादी करने का दावा किया और दोनों लगभग एक महीने तक वैवाहिक जीवन की तरह साथ रहे।

परिवारवालों ने दहेज में मांगे 4 लाख और कार

युवती का आरोप है कि जब संगम के घरवालों को उनके संबंध का पता चला, तो उन्होंने पहले सामाजिक रीति-रिवाजों से शादी कराने की बात कही। बाद में वे चार लाख रुपये नकद और एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। दहेज देने में असमर्थता जताने पर संगम और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।

जान से मारने की धमकी का भी आरोप

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसने कहा कि एक स्थानीय विधायक के प्रभाव के चलते पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही थी।

चार नामजद पर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा

युवती की तहरीर पर गौरी बाजार थाना पुलिस ने संगम निषाद सहित चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी

युवती ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिलता है, तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी, जिसके लिए वह आरोपी परिवार और संबंधित विधायक को जिम्मेदार ठहराएगी।

देवरिया: सड़क हादसे में युवक की मौत पर मुआवजे को लेकर उफरा विवाद, प्रदर्शन करने पर 57 नामजद व 207 अज्ञात पर केस

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply