Breaking News

बघौचघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ईंट भट्ठे से 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

Published on: December 30, 2025
baghochghat-police-raid-illegal-liquor-105-litre-bramad-three-arrested

जागृत भारत | देवरिया (Deoria): बघौचघाट थाना पुलिस ने सोमवार को पांडेपुर मुंडेरा स्थित आरएमपी मार्का ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर अवैध शराब कारोबार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह संयुक्त छापेमारी आबकारी निरीक्षक सदर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम को ईंट भट्ठे से सात प्लास्टिक के जरीकेनों में भरी कच्ची शराब मिली। इसके अलावा शराब निर्माण में उपयोग होने वाले तीन स्टील ड्रम, तीन बड़े एल्युमिनियम भदेले और एक चुआनी भी जब्त किए गए।

मौके से करीब 600 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ जिसे नियमों के अनुसार तुरंत नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने मौके से दो मुंशी — पृथ्वीनाथ चौहान और पंचानंद, तथा झारखंड निवासी मजदूर विजय भगत को गिरफ्तार किया। वहीं, भट्ठा मालिक राजमंगल गौतम छापेमारी के दौरान फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों और फरार मालिक के खिलाफ थाना बघौचघाट में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)/49 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि अवैध कच्ची शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, बल्कि इससे सरकारी राजस्व को भी भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी कठोरता के साथ जारी रहेगा। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है

देवरिया: न्यू कॉलोनी से पालतू सफेद बिल्ली लापता, मालिक ने 10 हजार रुपये इनाम का किया ऐलान


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!