Breaking News

देवरिया: पेंटिंग के दौरान छज्जा टूटने से मजदूर की गिरकर मौत

Published on: December 28, 2025
deoria-painting-labourer-dies-chhajja-collapse

जागृत भारत | देवरिया (Deoria):  जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर गांव में पेंटिंग कार्य कर रहे एक मजदूर की छज्जा टूटने से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोहनपुर गांव के रहने वाले सत्य प्रकाश कुशवाहा (40) पुत्र रामानंद कुशवाहा पेशे से पेंटर थे। वे पिछले तीन महीनों से गांव के ही एक मकान पर पेंटिंग का कार्य कर रहे थे। शनिवार शाम लगभग चार बजे काम के दौरान अचानक मकान का छज्जा टूट गया, जिससे वे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से सत्य प्रकाश को तुरंत भाटपार रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सत्य प्रकाश दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई विजय बहादुर कुशवाहा खेती करते हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम देवी और मां कैलाशी देवी को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कन्नौज में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: चूल्हे की आग में गिरकर जिंदा जली 5 साल की प्राची, दिव्यांग मामा बेबस देखता रहा


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Assam Rifles soldier from Deoria Assam Rifles soldier from Deoria

देवरिया के असम राइफल्स जवान सत्येंद्र सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, 9 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

Not getting selected in the interview

इंटरव्यू में चयन नहीं होने के कुछ घंटे बाद देवरिया के युवक की ग्रेटर नोएडा में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Chief Minister's Cashless Scheme for Teachers in Deoria

देवरिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना और DBT योजना 2026-27 का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Deoria Flip-flops and T-shirt

देवरिया : हवाई चप्पल और टी-शर्ट में स्कूल पहुंचे डीएम मधुसूदन हुल्गी, औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Alleged offerings at the Ram Mandir

राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर इमरान मसूद का हमला, बोले- ‘आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है’

Deoria Over a dispute regarding a pathway

देवरिया: रास्ते के विवाद में युवक की हत्या मामले में 8 गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

Leave a Reply

error: Content is protected !!