Breaking News

वाराणसी एयरपोर्ट पर ड्रामा: पायलट ने कहा– शिफ्ट खत्म, नहीं उड़ाऊंगा विमान; कोलकाता जाने वाले 179 यात्री फंसे

Published on: December 25, 2025
varanasi-indigo-flight-pilot-refuses-duty-179-passengers-stranded

जागृत भारत | वाराणसी (Varansi): लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडिगो एयरलाइंस के एक पायलट ने यह कहकर विमान उड़ाने से इनकार कर दिया कि उसकी शिफ्ट पूरी हो चुकी है। कोलकाता जाने वाले 179 यात्री पूरी रात एयरपोर्ट और होटलों में फंसे रहे।

चार घंटे देरी से वाराणसी पहुंची फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता से वाराणसी आने वाली इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम और घने कोहरे के कारण अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे की बजाय करीब चार घंटे की देरी से शाम 5 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट को वाराणसी से दोबारा कोलकाता रवाना होना था।

चेक-इन के बाद भी नहीं हुई बोर्डिंग

कोलकाता जाने के लिए 179 यात्रियों ने चेक-इन कर लिया था और सभी टर्मिनल भवन में बोर्डिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि पायलट ने यह कहते हुए उड़ान भरने से मना कर दिया है कि उसकी ड्यूटी अवधि समाप्त हो चुकी है।

पायलट होटल रवाना, यात्रियों का फूटा गुस्सा

फ्लाइट के लिए इंतजार कर रहे यात्रियों को तब झटका लगा जब पायलट एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गया। काफी देर बाद जब यह स्पष्ट हुआ कि फ्लाइट अब रात में रवाना नहीं होगी, तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने टर्मिनल परिसर में नाराजगी जताई।

एयरलाइंस ने यात्रियों को होटल में ठहराया

हंगामे की सूचना के बाद इंडिगो के अधिकारियों ने यात्रियों से बातचीत कर स्थिति संभाली। इसके बाद सभी यात्रियों को अलग-अलग होटलों में ठहराने की व्यवस्था की गई। यात्रियों को बुधवार को कोलकाता जाने वाली फ्लाइट से रवाना किया गया।

एफडीटीएल नियमों के तहत लिया गया फैसला

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि पायलट और केबिन क्रू के लिए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियम लागू होते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चालक दल अत्यधिक थकान की स्थिति में उड़ान न भरे, जिससे उड़ान सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

उन्होंने कहा कि वाराणसी में वैकल्पिक क्रू उपलब्ध न होने के कारण फ्लाइट को ग्राउंड करना पड़ा।

गाजा पर कैंडल मार्च करने वाले बांग्लादेश की घटना पर मौन क्यों? विधानसभा में सीएम योगी ने विपक्ष को घेरा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!