Breaking News

देवरिया: सलेमपुर में गौ-तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Published on: December 22, 2025
deoria-salempur-police-encounter-cow-smugglers-arrested

जागृत भारत | देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात गौ-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत की गई।

 घटना सोहनाग–बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास की है। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टाटा मैजिक वाहन (संख्या UP55T4297) को रोका गया, जिसमें तीन गोवंशीय पशु—एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा—लदे हुए थे।

पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में तस्कर घायल

वाहन रोकते ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में भोलू यादव (26) पुत्र रामायन यादव, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सुरौली, जनपद देवरिया के दाहिने पैर में गोली लग गई।

मौके से दो अन्य अभियुक्त—राज यादव (20) पुत्र नारायण यादव, निवासी मनिहारी, थाना सलेमपुर तथा नागेन्द्र कुमार (29) पुत्र केदार, निवासी देवबारी, थाना बरहज—को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घायल भोलू यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

तमंचा, कारतूस और वाहन बरामद

पुलिस ने घायल अभियुक्त के पास से एक अवैध देसी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके साथ ही टाटा मैजिक वाहन और उसमें लदे तीनों गोवंशीय पशुओं को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में थाना सलेमपुर में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में थाना सलेमपुर और थाना लार की संयुक्त पुलिस टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गौ-तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

देवरिया : पिता ने तीन बच्चों को जहर मिली चाय पिलाई, पत्नी से विवाद के बाद खुद भी पी; चारों की हालत गंभीर


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

2.27 crore rupees in Barabanki

बाराबंकी में 2.27 करोड़ रुपये के जमीन सौदे पर विवाद, आईपीएस अधिकारी के पिता ने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा

Sanjay Nishad's bold claim

संजय निषाद का बड़ा दावा: सपा के 24 से ज्यादा सांसद संपर्क में, सत्ता में आने को तैयार

Crime Branch encounter in Delhi

दिल्ली में क्राइम ब्रांच की मुठभेड़, राशिद हत्याकांड में वांछित दो नाबालिग शूटर गिरफ्तार

8 mysterious deaths in a Chhattisgarh village

छत्तीसगढ़ के गांव में 8 रहस्यमयी मौतों से सनसनी, ‘गड़े खजाने’ के अंधविश्वास में 21 लोगों की हत्या की साजिश का आरोप

BJP leader Brijbhushan Sharan Singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और विधायक प्रतीक भूषण को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

Leave a Reply

error: Content is protected !!