Breaking News

यूपी में रोजगार का बड़ा एलान: अगले साल डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देगी सरकार, सीएम योगी ने मांगा विभागवार ब्योरा

Published on: December 19, 2025
up-government-to-give-1-5-lakh-jobs-in-2026

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): प्रदेश सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए अगले साल डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने का फैसला किया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक में सभी विभागों से रिक्त पदों का विभागवार ब्योरा मांगा है इसके बाद इन पदों पर भर्ती की अनुमति दी गई है इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार 10 वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड भी बनाने जा रही है

पुलिस शिक्षा और राजस्व विभाग में होंगी सबसे ज्यादा भर्तियां

सरकारी नौकरी की यह बड़ी पहल पुलिस शिक्षा राजस्व आवास विकास समेत कई विभागों में लागू होगी सबसे अधिक भर्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में की जाएंगी वर्ष 2026 में इन दोनों विभागों में करीब 50 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है

राजस्व विभाग में लेखपाल समेत 20 हजार पद

राजस्व विभाग में लेखपाल सहित लगभग 20 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी इसके अलावा कारागार आवास विकास बाल विकास पुष्टाहार और स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ी संख्या में रिक्त पद भरे जाएंगे

साढ़े आठ साल में साढ़े आठ लाख से ज्यादा नौकरियां

प्रदेश सरकार बीते साढ़े आठ वर्षों में विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह अब तक का सबसे बड़ा सरकारी रोजगार अभियान माना जा रहा है

2026 में पुलिस विभाग में 50 हजार से अधिक भर्ती

प्रदेश सरकार अब तक पुलिस विभाग में 2 लाख 19 हजार पदों पर भर्ती कर चुकी है वर्ष 2026 में 30 हजार सिपाही 5 हजार सब इंस्पेक्टर और 15 हजार अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में भी बड़ा अवसर

शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक लेक्चरर प्रधानाचार्य समेत करीब 50 हजार पदों पर भर्ती होगी वहीं स्वास्थ्य आवास विकास कारागार और बाल विकास पुष्टाहार विभागों में लगभग 30 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

भर्ती विज्ञापन की तैयारी शुरू

सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया को लेकर विज्ञापन जारी करने की तैयारी चल रही है सरकार का लक्ष्य है कि पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरी का अवसर दिया जाए

मथुरा हादसे के बाद बड़ा फैसला: रात में यमुना एक्सप्रेसवे पर तय हुई नई रफ्तार, जांच टीम ने जारी किए सख्त निर्देश

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!