जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सड़कों, गलियों, हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक
बुधवार को लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त, आईजी, जिलाधिकारी, पुलिस, यातायात और नगर निकाय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जनजीवन, यातायात और निराश्रितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
हाईवे और एक्सप्रेसवे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट्स पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। क्रेन और एंबुलेंस चौबीसों घंटे उपलब्ध रहें। टोल प्लाजा पर लाउडस्पीकर के माध्यम से वाहन चालकों को सतर्क किया जाए और तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एनएचएआई और राज्य हाईवे के साथ समन्वय
सीएम योगी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और राज्य हाईवे एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर आपात सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।
निराश्रितों और गोवंश के लिए विशेष प्रबंध
मुख्यमंत्री ने कहा कि ठंड और शीतलहर के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में सोता हुआ न मिले। निराश्रितों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जाए। रैन बसेरों में हीटर, अलाव और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाएं।
सरकार द्वारा जारी यातायात दिशा निर्देश
धुंध के दौरान वाहन की गति निर्धारित सीमा से कम रखें
फॉग लाइट का प्रयोग करें और हेडलाइट को लो बीम पर रखें
इमरजेंसी इंडिकेटर्स चालू रखें
आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें
एक्सप्रेसवे पर बार बार लेन बदलने से बचें
ओवरटेकिंग बिल्कुल न करें
यदि कोहरा बहुत घना हो तो विशेष सावधानी से वाहन चलाएं
वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगवाएं
एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति 80 किमी प्रतिघंटा
कोहरे के कारण राज्य में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम रफ्तार 120 से घटाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
यूपीडा के रूट सेफ्टी एवं सुरक्षा के नोडल अफसर राजेश पांडेय ने बताया कि हर वर्ष सर्दी के मौसम में वाहनों की गति सीमा कम की जाती है। इस वर्ष भी पूर्वांचल, आगरा लखनऊ, गोरखपुर लिंक और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की जाएगी।
298 स्थायी और 550 अस्थायी रैन बसेरों की व्यवस्था
शीतलहर से बचाव के लिए प्रदेश के नगरीय निकायों में 298 स्थायी और 550 अस्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा के अनुसार रैन बसेरों और अन्य चिन्हित स्थानों पर 3638 अलाव जलाए जा रहे हैं। अब तक 1781 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। सभी नगरीय निकायों को रैन बसेरों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
यूपी में रात के अंधेरे में खाद की कालाबाजारी! नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध बिक्री, 320 लाइसेंस रद्द
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “उत्तर प्रदेश : घने कोहरे में अलर्ट मोड पर यूपी सरकार हाईवे से एक्सप्रेसवे तक चाकचौबंद सुरक्षा सीएम योगी के सख्त निर्देश”