Breaking News

यूपी मौसम : पूरा प्रदेश ठंड और कोहरे की चपेट में, इन 20 जिलों के लिए जारी हुआ रेड अलर्ट; सर्दी बढ़ाएगी मुश्किलें

Published on: December 18, 2025
up-weather-cold-wave-fog-red-alert-20-districts

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दोहरी मार शुरू हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 20 से अधिक जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन इलाकों में शीत दिवस (Cold Day) की भी चेतावनी दी गई है।

20 दिसंबर तक बना रहेगा ऐसा ही मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में यह स्थिति 20 दिसंबर तक लगभग इसी तरह बनी रह सकती है। घना कोहरा, ठंडी पछुआ हवाएं और दिन के तापमान में गिरावट के चलते लोगों को सर्दी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।

कई जिलों में दृश्यता शून्य, यातायात प्रभावित

बुधवार को लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, कुशीनगर और कानपुर समेत कई जिलों में घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य दर्ज की गई। वहीं बहराइच, हरदोई और शाहजहांपुर जैसे जिलों में दृश्यता सिर्फ 30 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

तापमान में भारी गिरावट, दिन में भी बढ़ी ठिठुरन

प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिन के समय भी ठंड इतनी ज्यादा रही कि लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा

ठंडी पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घने कोहरे के साथ चुभती हुई ठंडी पछुआ हवाएं चलीं। दिन के पारे में आई भारी गिरावट के कारण गलन और ठिठुरन बढ़ गई। आम जनजीवन के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताई ठंड और कोहरे की वजह

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम भारत और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति-चक्रवात (एंटी-साइक्लोन) और ऊपरी हवा के प्रभाव के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। उन्होंने बताया कि निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत (Temperature Inversion) बनने से दिन के अधिकांश समय दृश्यता बेहद कम बनी हुई है और यही स्थिति आगामी दिनों तक बनी रह सकती है।

इन 20 जिलों में जारी हुआ अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी जारी की है, उनमें शामिल हैं—

गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर।

इन जिलों में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

देवरिया के नमन तिवारी का आईपीएल 2026 में चयन, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 करोड़ में खरीदा

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- ‘सपा ने जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी’

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

JPSC-JSSC bows down to dispute

JPSC-JSSC विवाद पर झुकी हेमंत सरकार, छात्रों से वार्ता के लिए चार मंत्रियों की समिति गठित

PK's win in Bankipur by-election

बांकीपुर उपचुनाव में पीके की जीत पर सियासी अटकलें तेज, क्या तेजस्वी यादव की ‘साइलेंट स्ट्रैटेजी’ ने बदला चुनावी समीकरण?

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!