Breaking News

कुशीनगर: महिला को ‘डायन’ बताकर ससुर-देवर ने पीटा, बीमार बच्चे के इलाज की जगह जादू-टोने का शक; ईंट से हमला

Published on: December 16, 2025
kushinagar-andhvishwas-mahila-dain-banaakar-pitai

जागृत भारत | कुशीनगर (Kushinagar): जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में अंधविश्वास के चलते एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीमार बच्चे के इलाज के बजाय जादू-टोना का शक जताते हुए महिला के ससुर और देवर ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता की पहचान नेयाज की पत्नी जशीदा के रूप में हुई है। उसके साथ अस्पताल पहुंचे असगर अली ने बताया कि जशीदा के पति विदेश में रहते हैं और वह अपने चार बच्चों के साथ अलग रहती है। ससुराल पक्ष से उसका ज्यादा संपर्क नहीं है। बताया गया कि जशीदा के देवर आलम के चार वर्षीय बेटे को पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी की शिकायत थी। बच्चे का सही इलाज कराने के बजाय घर के कुछ लोग अंधविश्वास में पड़ गए और बीमारी के लिए जशीदा को जिम्मेदार ठहराने लगे।

यूपी बना देश में नंबर-1: वक्फ संपत्तियों के डिजिटल पंजीकरण में रिकॉर्ड, शिया में लखनऊ और सुन्नी में बाराबंकी अव्वल

पीड़िता के अनुसार, सोमवार को देवर आलम और ससुर इद्रीस कुछ ग्रामीणों के साथ उसके घर पहुंचे। उन्होंने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए “डायन” कहकर अपमानित किया और फिर ईंट से हमला कर दिया। हमले में जशीदा के सिर, कमर और कान पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

देवरिया: सलेमपुर में सगे भाइयों के परिवारों में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक गंभीर

घटना की जानकारी मिलने पर जशीदा के पति ने अपने दोस्त असगर अली को उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने को कहा। पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज वहीं चल रहा है।

इस संबंध में विशुनपुरा थाना प्रभारी आनंद गुप्ता ने बताया कि अभी तक थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। हालांकि मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कुशीनगर में रेड हिल्स ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, मालिक आलमगीर अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply