Breaking News

कुशीनगर में रेड हिल्स ग्रुप पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, मालिक आलमगीर अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी

Published on: December 16, 2025
kushinagar-red-hills-group-income-tax-raid-alamgir-ansari

जागृत भारत | कुशीनगर (Kushinagar): जिले में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े रेड हिल्स ग्रुप पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापा मारा है। यह छापेमारी समूह के मालिक आलमगीर अंसारी के आवास और उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर की गई है। आयकर विभाग की दो टीमों ने कसया थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल नगर और मल्लुडीह स्थित उनके घरों पर एक साथ जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की चार गाड़ियां रेड हिल्स ग्रुप के कुशीनगर स्थित कार्यालय पहुंचीं, जबकि चार अन्य वाहनों से आई दूसरी टीम आलमगीर अंसारी के आवास पर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद करवा दिए गए हैं और किसी भी व्यक्ति को अंदर आने-जाने या मोबाइल फोन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी जा रही है।

रेड हिल्स ग्रुप के मालिक आलमगीर अंसारी जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इससे पहले भी उनका नाम जाली करेंसी से जुड़े एक मामले में सामने आ चुका है। इसके अलावा, एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने के प्रकरण में भी वे चर्चा में रह चुके हैं।

आलमगीर अंसारी के आवास और दफ्तरों पर एक साथ छापेमारी

kushinagar-red-hills-group-income-tax-r

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रेड हिल्स कंपनी की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी। बताया जा रहा है कि आलमगीर अंसारी ने अपने गांव की जमीन बेचकर करीब पांच लाख रुपये जुटाए और उसी पूंजी से कंपनी की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उनका कारोबार सामान्य जमीन की खरीद-फरोख्त तक सीमित था, लेकिन कुछ ही वर्षों में कंपनी ने तेजी से विस्तार करते हुए अरबों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

फतेहपुर मंदिर–मकबरा विवाद: अब 22 दिसंबर को होगी अहम सुनवाई, जानिए 18 साल पुराने विवाद की पूरी टाइमलाइन

आलमगीर अंसारी का दावा है कि उनकी कंपनी में 400 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से करीब 200 कर्मचारी रोजाना प्लॉट बुकिंग के जरिए लगभग 40 लाख रुपये का एडवांस कंपनी के लिए लाते हैं। इस हिसाब से हर महीने करीब 12 करोड़ और सालाना लगभग 144 करोड़ रुपये केवल एडवांस के रूप में जमा होते हैं, जिसे वे अपनी आय का प्रमुख स्रोत बताते हैं।

हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि रियल एस्टेट कारोबार में कृषि भूमि को बिना जरूरी प्रक्रिया पूरी किए आवासीय भूमि बताकर बेचा जा रहा है। रेड हिल्स ग्रुप पर भी इसी तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सीधे तौर पर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने और टैक्स चोरी का मामला बन सकता है।

आयकर विभाग मंगलवार सुबह से ही इन्हीं इनपुट और संभावनाओं के आधार पर छापेमारी कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही इस कार्रवाई से जुड़े तथ्य और संभावित खुलासे सामने आ सकेंगे।

देवरिया: सलेमपुर में सगे भाइयों के परिवारों में हिंसक झड़प, चाकू लगने से युवक गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

Leave a Reply