Breaking News

यूपी में एक और ‘मुस्कान’ गिरफ्तार, प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या, वारदात से दहल उठा इलाका

Published on: December 13, 2025
muzaffarnagar-salman-murder-wife-sumaila-arrested-lover-absconding

जागृत भारत | मुज़फ्फरनगर(Muzaffarnagar) : मुज़फ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में हुए मेरठ निवासी युवक सलमान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सुमायला को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की साजिश में शामिल उसका प्रेमी वसीम उर्फ खटमल अब भी फरार है। इस केस में कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए थे, जिनमें से पांच को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

जंगल में ट्यूबवेल के पास मिला था युवक का शव

चार अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि बिजोपुरा के जंगल में हाईवे के पास एक ट्यूबवेल के समीप एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान उसके भाई नौशाद ने की थी। उसने बताया कि मृतक उसका भाई सलमान है, जो मेरठ जिले के थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के अहमदनगर मोहल्ले का निवासी था।

शुरुआती रिपोर्ट में पांच नाम, जांच में सामने आए छह आरोपी

मृतक के भाई नौशाद ने मामले में मोहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो हत्या की साजिश में मृतक की पत्नी सुमायला और उसके प्रेमी वसीम उर्फ खटमल की संलिप्तता भी सामने आई। इसके बाद इस मामले में कुल छह आरोपियों की पहचान हुई।

जंगल से पकड़े गए थे शुरुआती आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान एक महिला सहित तीन आरोपियों को बिजोपुरा के जंगल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक जून को आरोपी साकिब पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। उसी दौरान उसके साथी साहिल उर्फ अमान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

पत्नी और प्रेमी चल रहे थे फरार

थाना पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद से ही मृतक की पत्नी सुमायला अपने प्रेमी वसीम के साथ फरार चल रही थी। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सुमायला को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका प्रेमी वसीम उर्फ खटमल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

मुस्कान कांड से हो रही तुलना

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस तरह मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मुस्कान नाम की महिला ने अपने पति सौरभ की हत्या के बाद किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया था, उसी तरह सुमायला के चेहरे पर भी पति की हत्या को लेकर कोई दुख या अफसोस नजर नहीं आया। इसी कारण इस वारदात की तुलना ‘मुस्कान कांड’ से की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी वसीम की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड की कड़ियां और साफ हो सकेंगी। फिलहाल सुमायला से पूछताछ जारी है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्रयागराज: बिना ठोस साक्ष्य सिर्फ शिकायत पर अस्पताल सील करने पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार पर 20 हजार का जुर्माना

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!