Breaking News

यूपी में चकबंदी की बड़ी सफलता: 17 जिलों के 25 गांवों में कार्य पूरा, आज़मगढ़ में 58 और 53 साल से लंबित प्रक्रियाएं खत्म

Published on: December 12, 2025
up-chakbandi-17-districts-25-villages-process-completed

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश के चकबंदी विभाग ने वर्षों से अटकी प्रक्रियाओं को तेज़ी से आगे बढ़ाते हुए 17 जिलों के 25 गांवों में चकबंदी कार्य पूरा कर लिया है। इनमें आज़मगढ़ के दो गांव भी शामिल हैं, जहां 53 और 58 वर्षों से चकबंदी लंबित थी।


17 जिलों के 25 गांवों में पूरी हुई चकबंदी प्रक्रिया

चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर याशोद के अनुसार, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया, कानपुर नगर, प्रयागराज, उन्नाव, मऊ, आज़मगढ़, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बरेली, मीरजापुर, सीतापुर, सुल्तानपुर और सोनभद्र में चकबंदी कार्य पूरा कराया गया है। यह कार्य जिलाधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों की स्वीकृति के बाद संपन्न हुआ।


आज़मगढ़ में 58 साल से बंद पड़ा मामला हुआ पूरा

आजमगढ़ के ग्राम उबारपुर लखमीपुर में 30 दिसंबर 1967 को चकबंदी गजट हुआ था, लेकिन अभिलेख गायब होने के कारण प्रक्रिया अटक गई थी। अभिलेख गायब होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। लगभग 58 साल बाद आखिरकार यह प्रक्रिया पूरी हो सकी।


आज़मगढ़ के दूसरे गांव में 53 साल बाद बनी सहमति

ग्राम गहजी में 8 मई 1972 को चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन ग्रामीणों के बीच सामंजस्य न होने से मामला फंस गया। 2016 में एक पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में वाद दाखिल किया, जिसकी वजह से 2019 तक स्थगन रहा और कार्य आगे नहीं बढ़ सका। लगभग 53 वर्षों की देरी के बाद विभाग ने ग्रामीणों के बीच समझौता कराकर नया अभिलेख तैयार कराया और प्रक्रिया पूरी कराई।

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने लगाया बड़ा आरोप: “गिरफ्तारी के समय जबरदस्ती हुई, शरीर पर आई चोटें”—कोर्ट ने SP से 10 दिन में मांगी रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “यूपी में चकबंदी की बड़ी सफलता: 17 जिलों के 25 गांवों में कार्य पूरा, आज़मगढ़ में 58 और 53 साल से लंबित प्रक्रियाएं खत्म”

Leave a Reply