Breaking News

यूपी में छह महीने तक हड़ताल पर पूर्ण पाबंदी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Published on: December 12, 2025
up-sarkar-ne-chhah-mahine-strike-par-lagayi-pabandi

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में आगामी छह महीनों तक किसी भी तरह की हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने अधिसूचना जारी कर सभी विभागों को भेज दी है।

अत्यावश्यक सेवाएं प्रभावित न हों, इसलिए निर्णय

जारी अधिसूचना के अनुसार यह प्रतिबंध अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम-1966 के तहत लगाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश सरकार के अधीन आने वाले सभी दफ्तर, निगम और स्थानीय निकाय इस पाबंदी के दायरे में रहेंगे।
सरकार का कहना है कि जनहित और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक था।

हड़ताल की घोषणा या शामिल होना भी प्रतिबंधित

निर्णय के बाद अब कर्मचारी किसी भी विभाग में हड़ताल की घोषणा या उसमें शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसा करने पर कार्रवाई का प्रावधान भी है।

पहले भी बढ़ाई जा चुकी है रोक

इससे पहले जून में बिजली व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में आंदोलन की चेतावनी के बाद सरकार ने छह महीनों के लिए हड़ताल पर रोक लगाई थी। अब इस प्रतिबंध की अवधि को फिर से छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की तारीख तय: दावेदारी में केशव मौर्य-पंकज चौधरी समेत कई नाम सबसे आगे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

bsp-brahmin-strategy-up-assembly-election-2027-mayawati-meeting-signals

मिशन-2027 पर बसपा का नया दांव: ब्राह्मण सम्मान के सहारे सियासी वापसी की तैयारी, मायावती ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट संकेत

up-vidhanmandal-budget-session-2026-start-9-feb-budget-11-feb-9-lakh-crore

यूपी बजट सत्र कल से शुरू, 11 फरवरी को आएगा करीब 9 लाख करोड़ का बजट; विकास, रोजगार और जनकल्याण पर रहेगा फोकस

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

1 thought on “यूपी में छह महीने तक हड़ताल पर पूर्ण पाबंदी, सरकार ने जारी की अधिसूचना”

Leave a Reply