Breaking News

जौनपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

Published on: December 11, 2025
jaunpur-suspicious-death-dowry-murder-allegation-baksha-police-investigation

जागृत भारत | जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता फंदे से लटकी मिली। घरवालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मछलीशहर थाना क्षेत्र के आलापुर कृष्णापुर गांव निवासी 24 वर्षीय प्रियंका की शादी डेढ़ साल पहले परशुरामपुर गांव के हितेश गौतम से हुई थी। घटना वाले दिन प्रियंका घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा बंद होने पर परिवार ने किसी तरह अंदर प्रवेश किया तो प्रियंका फंदे से लटकी मिली।

परिजन तुरंत उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर लाया गया और मायके वालों को सूचना दी गई।

मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि प्रियंका की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है।

सूचना मिलने पर बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला आत्महत्या है या हत्या।

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।


विदेश भेजने के नाम पर 200 लोगों से ठगी: देवरिया से गिरफ्तार आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस रवाना, दो साथी अब भी फरार


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!