Breaking News

यूपी में अवैध घुसपैठ पर कसा शिकंजा: तकनीक और डिटेंशन सेंटर के जरिए फुलप्रूफ सुरक्षा प्लान

Published on: December 10, 2025
up-illegal-infiltration-detention-centers-biometric-security-plan

जागृत भारत | लखनऊ(Lucknow): उत्तर प्रदेश सरकार ने बांग्लादेशी समेत अन्य देशों से होने वाली अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऐसा बहुस्तरीय सुरक्षा मॉडल तैयार किया गया है, जो न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए उदाहरण बन सकता है। इस रणनीति में हाइटेक तकनीक, डिटेंशन सेंटर और बायोमेट्रिक निगरानी जैसे सख्त उपाय शामिल हैं, जिससे घुसपैठियों की पहचान, रोकथाम और निगरानी सुनिश्चित की जा सके।


तकनीक से होगी पहचान, छुपकर रहने की हर कोशिश नाकाम

सरकार की योजना है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान आधुनिक तकनीक के जरिए की जाए।

  • फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम

  • बायोमेट्रिक सत्यापन

  • फर्जी दस्तावेज स्कैनिंग सिस्टम

इनकी मदद से यह पता लगाया जाएगा कि कोई व्यक्ति कब और कैसे प्रदेश में दाखिल हुआ और उसकी पहचान छुपाने की कोशिश किस तरह की थी।


डिटेंशन सेंटर में मजबूत सुरक्षा, निगरानी रहेगी चाकचौबंद

सूत्रों के अनुसार, जिन घुसपैठियों को पकड़ा जाएगा, उन्हें विशेष डिटेंशन सेंटर्स में रखा जाएगा। इन सेंटर्स को इस तरह डिज़ाइन किया जा रहा है कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक संभव न हो। सरकार का कहना है कि यहां से “परिंदा भी पर न मार सके”, ऐसी कड़ी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।


बायोमेट्रिक प्रोफाइल बनेगी, नाम होंगे “निगेटिव लिस्ट” में

डिटेंशन सेंटर में रखे हर व्यक्ति की—

  • फिंगर प्रिंट

  • फेशियल डेटा

  • पूरी बायोमेट्रिक प्रोफाइल

तैयार की जाएगी। इसके बाद इनके नाम नेगेटिव लिस्ट में दर्ज कर देशभर में शेयर किए जाएंगे।
इससे—
✔ ये दोबारा आधार या किसी भी सरकारी पहचान प्रणाली में पंजीकरण नहीं करा पाएंगे
✔ देश की सीमा में वापस घुसना असंभव जैसा हो जाएगा


फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर भी बड़ी कार्रवाई

सरकार फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने वाले पूरे नेक्सस का भंडाफोड़ करने के भी प्रयास कर रही है।

हाईटेक जांच से—

  • फर्जी पहचान पत्र

  • अन्य सरकारी दस्तावेज

  • उनके स्रोत व सामिल लोगों की पहचान

की जाएगी, ताकि उन्हें कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़े और भविष्य में यह नेटवर्क दोबारा विकसित न हो पाए।


राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

यह योजना प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और सक्षम बनाने के साथ भारत की आंतरिक सुरक्षा को भी मजबूत करेगी। योगी सरकार का उद्देश्य है कि अवैध घुसपैठ पूरी तरह समाप्त हो और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यूपी में होमगार्ड भर्ती की दौड़ तेज: 41,424 पदों के लिए 7 लाख से अधिक आवेदन

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Deoria GRP got a big

देवरिया जीआरपी को बड़ी सफलता: ट्रेनों और स्टेशन पर वारदात करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

High Court relief for Afzal Ansari

अफजल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस मामले में गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक

Heated debate reignites over FCRA amendment

FCRA संशोधन पर फिर गरमाई बहस, विदेशी ईसाई संगठनों ने जताई चिंता; सरकार बोली- उद्देश्य सिर्फ पारदर्शिता

Attempt to perform Jalabhishek at the Taj Mahal

ताजमहल पर जलाभिषेक की कोशिश पर हंगामा, कांवड़ियों और पुलिस में नोकझोंक; राजेश्वर महादेव मंदिर में कराया गया पूजन

School van and Kanwariyas in Lucknow

लखनऊ में स्कूल वैन और कांवड़ियों की बाइक की टक्कर के बाद हंगामा, पथराव के आरोप; पुलिस ने बताया मामूली विवाद

Leave a Reply

error: Content is protected !!