Breaking News

देवरिया: पारिवारिक विवाद में दंपति ने खाया जहरीला पदार्थ, समय रहते इलाज से बची जान

Published on: December 9, 2025
deoria-dhanauti-couple-poison-attempt-family-dispute

जागृत भारत | देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के धनौती गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद से परेशान एक दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि परिजनों की तत्परता और समय पर उपचार मिलने से दोनों की जान बच गई।

धनौती गांव के निवासी मेहदी हसन (35) पुत्र सफीउल्लाह और उनकी पत्नी रेहान खातून (30) का सोमवार शाम घर में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया। तनाव बढ़ते ही दोनों ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।

परिजनों ने गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी विभाग में तैनात चिकित्सकों ने दोनों का तत्काल उपचार शुरू किया।

डॉ. एन. के. पांडे के मुताबिक, दंपति की स्थिति पहले गंभीर थी, लेकिन समय पर मिले इलाज से उनकी जान बचा ली गई। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर हैं, लेकिन अगला 24 घंटे उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बड़ा तोहफा: यूपी में बिजली बिल का ‘वन टाइम’ भुगतान करने वालों को ब्याज से पूरी माफी, मूलधन में 25% की छूट


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

Raghav Chadha raised the issue in the Rajya Sabha.

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने उठाया ‘रेफरल कमीशन’ का मुद्दा, बोले- मरीजों की जेब पर पड़ रहा है कट मनी सिस्टम का बोझ

Bangladesh Army Chief Mohammad

बांग्लादेश: सेना प्रमुख मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने के खिलाफ थे, पूर्व कानून सलाहकार का दावा

Spreading rapidly in the US

अमेरिका में तेजी से फैल रहा खतरनाक फंगस ‘कैंडिडा ऑरिस’, 27 राज्यों में मिले हजारों मामले; CDC ने जताई चिंता

Be it Jharkhand or Delhi

झारखंड हो या दिल्ली, हर जगह छात्रों के साथ कांग्रेस’, खरगे बोले- अमित शाह संसद में दें जवाब

Leave a Reply

error: Content is protected !!