Breaking News

कन्नौज में अवैध चर्च का भंडाफोड़: उपचार का झांसा देकर 50 ग्रामीणों का मतांतरण, पादरी समेत तीन गिरफ्तार

Published on: December 8, 2025
illegal-church-conversion-kanauj-50-villagers-three-arrested

जागृत भारत | कन्नौज(Kannauj): जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के करसाह गांव में अवैध चर्च में मतांतरण कराने का बड़ा मामला सामने आया है। बीमारी से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए गुमराह किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर पादरी बने किसान पन्नालाल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके से बाइबल की किताबें, धार्मिक लाकेट, संगीत वाद्ययंत्र और अंगूर के रस की बोतल भी बरामद हुई है।

अंगूर के रस को ‘प्रसाद’ बताकर पिलाया जाता था

चर्च में करसाह और आसपास के गांवों के करीब 50 लोगों का मतांतरण कराया जा चु है। बीमार होने पर ग्रामीणों को चर्च में बुलाया जाता था और अंगूर के रस को ‘प्रसाद’ बताकर दिन में तीन बार पिलाया जाता था। आराम मिलने पर इसे चमत्कार बताकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया जाता था।

बजरंग दल ने किया खुलासा

रविवार सुबह बजरंग दल पदाधिकारियों ने जानकारी के बाद हंगामा किया। पूछताछ में पता चला कि वर्ष 2022 में पन्नालाल ने चोरी-छिपे अपने खेत में अवैध चर्च का निर्माण कराया था और अनुसूचित जाति के लोगों को टारगेट कर मतांतरण करा रहा था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने पन्नालाल के साथ उसके साथी उमाशंकर और विद्यासागर को भी पकड़ा है। दोनों ग्रामीणों को मतांतरण कराने में उसकी सहायता करते थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों का पता लगाया जा सके।

अवैध धार्मिक स्थल पर कार्रवाई होगी

अधिकारियों के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए एसडीएम की अनुमति और अग्निशमन विभाग की मंजूरी अनिवार्य है, जो इस चर्च में नहीं ली गई थी। इसलिए इसे अवैध घोषित किया गया है।

बाहरी नेटवर्क से जुड़ाव की आशंका

मौके पर लगी पट्टिका और रस की बोतल पर प्रिंटिंग से अनुमान है कि पन्नालाल किसी संगठन के संपर्क में था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मतांतरण के लिए उसे बाहर से पैसे मिलते थे या नहीं।

गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोला—माफ कर दीजिए

पन्नालाल ने पुलिस और बजरंग दल पदाधिकारियों के सामने कहा कि वह अब बजरंगबली की पूजा करेगा और गांव वालों को भी यही करने को कहेगा। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

ट्रेन कैंसिल अलर्ट: 6 से 18 दिसंबर तक कई ट्रेनों पर असर सीतामढ़ी–आनंद विहार और दरभंगा–अहमदाबाद समेत कई ट्रेनें रद्द या बदले मार्ग से चलेंगी

Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!