Breaking News

देवरिया: ट्यूबवेल कॉलोनी में मकान पर अवैध कब्जा, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

Published on: December 7, 2025
deoria-illegal-house-encroachment-shambhu-tiwari-appeal

जागृत भारत | देवरिया शहर की ट्यूबवेल कॉलोनी में एक मकान पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। भलुअनी थाना क्षेत्र के चकरा भार्गव गांव निवासी शंभू तिवारी का आरोप है कि कुछ दबंग लोगों ने उनके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

मारपीट और धमकियों का आरोप

शंभू तिवारी के मुताबिक, जब भी वह अपने मकान पर जाते हैं, कब्जाधारी उनसे मारपीट कर उन्हें घर से बाहर भगा देते हैं। कई बार उनके घर का सामान भी बाहर फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में भी दबंगों ने उनके साथ विवाद किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस-प्रशासन से की शिकायत, फिर भी कार्रवाई नहीं

पीड़ित ने सदर कोतवाली, एसपी देवरिया और जिलाधिकारी से शिकायत की है। इतना ही नहीं, वह गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
परिवार का आरोप है कि कब्जाधारी उनसे मकान छोड़ देने का दबाव बनाते हुए लगातार धमकियां दे रहे हैं।

डीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

रविवार को शंभू तिवारी ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर मकान खाली कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह अपने पूरे परिवार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन करेंगे।

पीड़ित की गुहार

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा प्रदान करने और अवैध कब्जे से मुक्त कराने की अपील की है।

देवरिया: पशु तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग गिरोहों के छह सदस्य गैंगस्टर एक्ट में नामजद


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!