Breaking News

देवरिया: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए कराया अंतिम संस्कार

Published on: December 6, 2025
deoria-police-humanity-kotwal-performed-last-rites

जागृत भारत | देवरिया पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उस व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराकर मिसाल पेश की, जिसके परिवार ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था।

बरहज के छपरा नटुआ निवासी रामनक्षत्र उपाध्याय (पुत्र स्व. परशुराम उपाध्याय) को 28 नवंबर को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

पंचायतनामा भरने और पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, लेकिन परिवार का कोई सदस्य मॉर्चरी नहीं पहुँचा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक ने अपनी जमीन-जायदाद बेच दी थी, और वे आर्थिक तंगी के चलते अंतिम संस्कार खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं हैं।
शव घर भेजने पर भी परिवार ने अंतिम संस्कार करने से स्पष्ट इनकार कर दिया।

इस संवेदनशील परिस्थिति में कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने आगे बढ़कर स्वयं अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से सहयोग लिया और मुक्तिमार्ग सेवा संस्थान, गौरा कटईलवा, बरहज की सहायता से मृतक का अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया।

कोतवाली प्रभारी के इस कदम की स्थानीय लोगों से लेकर सोशल मीडिया तक व्यापक सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पुलिस विभाग में ऐसे अधिकारी भी हैं जो कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय और सामाजिक दायित्वों को भी पूरी संवेदनशीलता से निभाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि देवरिया पुलिस कठिन परिस्थितियों में भी मानवता और संवेदना को प्राथमिकता देती है। यह घटना समाज को यह संदेश देती है कि मुश्किल समय में इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

देवरिया: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 624 जोड़ों ने रचाई शादी, हिंदू–मुस्लिम परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ भव्य समारोह


Discover more from jagrutbharat.com :: जागृत भारत

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

Deoria police on criminals

देवरिया पुलिस अपराधियों पर कसेगी शिकंजा, एसपी अभिजित आर. शंकर ने थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

sanitation workers in Deoria

देवरिया में सफाई कर्मियों पर सख्ती: अब गूगल लाइव लोकेशन से होगी निगरानी, ड्यूटी से गायब मिले तो कार्रवाई

Student at Meerut Agricultural University

मेरठ कृषि विश्वविद्यालय में छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा विवाद का लगाया आरोप; जांच समिति गठित

On the uproar in the UP Assembly

यूपी विधानसभा में हंगामे पर भावुक हुए स्पीकर सतीश महाना, बोले- ‘सोचने पर मजबूर हूं कि इस पद के योग्य हूं या नहीं’

Lucknow-Kanpur Expressway

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली फिलहाल बंद, सड़क की खामियों पर NHAI का बड़ा एक्शन

Deoria On former village head

देवरिया: पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के गबन का मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

Leave a Reply

error: Content is protected !!