Breaking News

देवरिया: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 624 जोड़ों ने रचाई शादी, हिंदू–मुस्लिम परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ भव्य समारोह

Published on: December 6, 2025
624 couples married under the Chief Minister's Mass Marriag

जागृत भारत |  देवरिया में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित भव्य समारोह में कुल 624 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इनमें 600 हिंदू जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए, जबकि 24 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मज़हबी परंपराओं के अनुरूप कराया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए इन जोड़ों ने नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए समारोह को यादगार बना दिया।

सुबह से ही विवाह स्थल मंगल गीतों और वैवाहिक रस्मों से महक उठा। विभिन्न ब्लॉकों और नगर पंचायतों से आए जोड़ों ने बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद विवाह स्थल में प्रवेश किया, जहाँ उनके स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसकी मदद से गरीब परिवार भी अपनी बेटियों की शादी सम्मानजनक ढंग से कर पा रहे हैं।

624 couples married under the Chief Minister's Mass MarriagE
 

सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े पर 60 हजार रुपये का व्यय किया गया। साथ ही नवविवाहितों को आवश्यक घरेलू सामग्री और वस्त्रों का पूरा किट प्रदान किया गया। इसमें दुल्हनों को साड़ी सेट, चुनरी, चूड़ियाँ, चांदी की पायल-बिछिया और दूल्हों के लिए पैंट-शर्ट का कपड़ा दिया गया। घरेलू सामग्री में डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, इलेक्ट्रिक आयरन, डबल बेड शीट, तकिए, कंबल और गद्दा सहित 25 तरह की वस्तुएँ शामिल थीं।

विवाह समारोह के बाद जोड़ों ने निर्धारित स्टॉलों पर जाकर सभी सामग्रियाँ प्राप्त कीं और मुस्कुराते चेहरों के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की।

गोरखपुर: फोन पर दिया तीन तलाक, फिर रास्ते में घेरकर पीटा — पूर्व पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Read Also

gorakhpur-daroga-pistol-viral-video-karimnagar-chowk-traffic-jam-investigation

गोरखपुर जाम में ट्रक चालकों से विवाद के बीच दारोगा ने निकाली पिस्टल, वायरल वीडियो पर विभागीय जांच शुरू

up-district-panchayat-building-map-approval-master-plan-yogi-government

UP के जिला पंचायतों में भवनों के मानचित्र पास करने की अब दूर होंगी दिक्कतें, योगी सरकार ने बनाया खास ‘मास्टर प्लान’

up-missing-persons-high-court-suo-motu-108300-missing-hearing-today

UP Missing Crisis: दो साल में 1.08 लाख लोग लापता, सिर्फ 9700 का ही सुराग; हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर मांगा जवाब, आज अहम सुनवाई

up-madarsa-foreign-funding-investigation-lucknow-111-madarsa-yogi-order

विदेशी फंडिंग के शक पर सख्त एक्शन, सीएम योगी के आदेश पर प्रदेशभर के मदरसों की जांच; लखनऊ के 111 भी रडार पर

up-ots-2026-property-dues-relief-yogi-adityanath-plan

UP OTS-2026: लंबित संपत्ति भुगतान पर बड़ी राहत की तैयारी, सीएम योगी बोले– डिफॉल्टरों के लिए लागू होगी नई ओटीएस योजना

gorakhpur-priya-shetty-murder-body-identified-by-sister

गोरखपुर हत्याकांड: चेहरे के तिल और जले के निशान से हुई प्रिया की पहचान, सिर कूचकर की गई थी निर्मम हत्या

Leave a Reply